शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हाल ही में चौकाने वाली घटना सामने आयी है। जी दरअसल यहाँ रिश्तों को तार-तार कर दिया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत यहां चचेरे भाइयों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी और बहन ने विरोध किया तो भाइयों ने उसे जमकर पीटा। केवल यही नहीं बल्कि उस पर थप्पड़, डंडे-जूतों से बरसात करनी शुरू कर दी और युवकों ने उसे सड़क पर घसीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले को नरवर कस्बे का बताया जा रहा है।
MP: शिवपुरी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है. यहां चचेरे भाइयों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी. बहन ने विरोध किया तो भाइयों ने उसे जमकर पीटा. उस पर थप्पड़, डंडे-जूतों का बरसात कर दी. इतना ही नहीं, युवकों ने उसे सड़क पर घसीटा और कपड़े भी फाड़ दिए. पुलिस ने महिला की pic.twitter.com/J0GakP5AP2
— Sushil Kaushik (@SushilKaushikMP) March 20, 2022
यहाँ महिला बीते शनिवार को बकरियां चराने जंगल जा रही थी। तभी रास्ते में उसे उसके चचेरे भाई जितेंद्र और रमेश कुशवाहा मिल गए। जी दरअसल ये दोनों बहन पर कई दिनों से बुरी नजर रख रहे थे और बीते शनिवार को जब दोनों को वह अकेले मिली तो उसे देख दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिला बेहद डर गई और जैसे-तैसे जान बचाकर भागी। उसके बाद वह थाने जाने लगी लेकिन रास्ते में फिर आरोपियों ने उसे घेर लिया। वहीं इस बार आरोपियों की मां भी उनके साथ थी।
तीनों ने पीड़िता को धमकाया और पुलिस के पास न जाने को कहा। वहीं जब वह नहीं मानी तो आरोपी युवक उस पर टूट पड़े। उसे थप्पड़ मारे, लात-घूंसे और डंडे से पीटा, सड़क पर गिराकर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों की मां ने भी उसे चांटे मारे। बीच सड़क हो रही इस मारपीट को वहां से निकलने वाले देखते रहे और किसी ने भी महिला को युवकों से नहीं छुड़ाया। हालाँकि अंत में महिला जैसे-तैसे थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।
महिला के कमरे में मसाज करने गया था युवक, देखा अकेले तो कर दिया ये काण्ड
द कश्मीर फाइल्स देखकर निकले लड़कों पर मुस्लिम युवकों ने किया चाकू से हमला
थाने के सामने आत्मदाह करने वाले शख्स की गई जान, सपा ने लगाई इन्साफ की गुहार