Video: हवा में उड़ गए माता—पिता, बच्चे को लेकर दौड़ती रही बाइक
Video: हवा में उड़ गए माता—पिता, बच्चे को लेकर दौड़ती रही बाइक
Share:

बेंगलुरू। सड़क हादसों को लेकर समय—समय पर चेतावनियां जारी की जाती हैं। पुलिस आम आदमी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करती है। हाईवे पर तेज गाड़ी न चलाने की अपील भी पुलिस करती है, लेकिन आम जनता उनकी इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर देती है। एक हाइवे पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के होश उड़ गए। बेंगलुरू की सिटी पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

नशे में कार चला रहा था इस एक्टर का बेटा, हुआ एक्सीडेंट


वीडियो को देखने पर आपको  पता चलेगा कि आखिर असल माजरा क्या  है? वीडियो में साफ  तौर पर दिख रहा है कि बाइक पर एक दंपति अपने छोटे बच्चे के साथ सवार हैं। बाइक की रफ्तार  काफी ज्यादा है। बाइक पीछे से एक स्कूटी को  जोर से टक्कर मारती है। इस हादसे में स्कूटी चालक के साथ ही बाइक चालक और बाइक पर बैठी महिला हवा में उछल कर हाइवे पर गिर  जाते हैं। लेकिन बाइक तेज रफ्तार से आगे बढ़ती जाती है।  वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर आगे बैठे बच्चे को कुछ भी नहीं  होता और वह बाइक की रफ्तार के साथ  आगे बढ़ता जाता है। कुछ दूर जाने पर बाइक गिर  जाती है और बच्चा सड़क किनारे बनी झाड़ियों पर बैठा दिखता है। लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ती है, तो वो इसे बचा लेते हैं। 


इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह बच्चे को भाग्यशाली बता रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बेंगलुरू सिटी पुलिस ने  लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया ​है कि यह घटना कहां की है। इस वीडियो को  बेंगलुरू सिटी पुलिस ने अपने अकाउंट पर शेयर ​किया है। 

खबरें और भी

जम्मू कश्मीर: चेनाब नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 11 यात्री मृत

इंदौर के भेरूघाट पर भीषण हादसा, दो की मौत

लंदन के संसद परिसर से टकराई कार, कई लोग घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -