VIDEO! नाराज लोगों ने रूसी राजदूत पर फेंका लाल पेंट, जानिए पूरा मामला
VIDEO! नाराज लोगों ने रूसी राजदूत पर फेंका लाल पेंट, जानिए पूरा मामला
Share:

वारसा: सोमवार को पोलैंड में प्रदर्शनकारियों ने द्वितीय विश्व युद्ध में जान गंवाने वाले, रेड आर्मी के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए वारसा के एक कब्रिस्तान पहुंचे रूसी राजदूत सर्गेई आंद्रीव (Russian Ambassador Sergey Andreev) पर लाल रंग का पेंट फेंका। आंद्रीव कब्रिस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ के जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, जहां यूक्रेन में रूस के जंग का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का एक समूह उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।

वही वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को आंद्रीव पर पीछे से लाल पेंट फेंकते देखा जा सकता है। इसमें एक प्रदर्शनकारी उनके चेहरे पर पेंट फेंकता दिखाई दे रहा है। यूक्रेन का झंडा थामे प्रदर्शनकारियों ने आंद्रीव तथा रूसी प्रतिनिधिमंडल के अन्य लोगों को कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करने से रोका।

वही कुछ प्रदर्शनकारी यूक्रेन पर रूस के अटैक के शिकार हुए व्यक्तियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए, खून के धब्बों वाली सफेद चादरें लपेटे हुए थे। उन्होंने आंद्रीव के समक्ष ‘फासीवादी’ तथा अन्य नारे लगाए। आंद्रीव के साथ कब्रिस्तान पहुंचे रूसी प्रतिनिधिमंडल के अन्य लोगों पर भी लाल पेंट प्रतीत होने वाली तरल सामग्री फेंकी गई। कब्रिस्तान से सुरक्षित बाहर निकलने में रूसी राजदूत तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों की सहायता करने के लिए पोलैंड पुलिस को वहां बुलाना पड़ा। बता दें कि सभी यूरोपीय देश की सरकारें, शख्सियत तथा संगठन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले का आरम्भ से विरोध करते आए हैं।

VIDEO: श्रीलंका में जारी है हिंसा, सांसद की मौत-फूंके गए मंत्रियो के घर

शी जिनपिंग ने चीन, जर्मनी से अपने संबंधों की स्थिर भूमिका का बेहतर उपयोग करने का आग्रह किया

सऊदी अरब ने विमानन उद्योग की मदद करने की योजना की घोषणा की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -