आप सभी ने 1961 की 'जंगली' मूवी का 'याहू...' गाना तो सुना ही होगा। इस सांग में शम्मी कपूर हिमालय की बर्फीली वादियों में जोर-जोर से 'याहू...' चिल्लाते हुए 'चाहे कोई मुझे जंगली कहे' गा रहे हैं। वही अब ऐसा ही मन महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का कर रहा है।
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शम्मी कपूर का इसी सांग का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही लिखा है- नई ScorpioN की लॉन्च को लेकर मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, इसे बताने का मेरे पास यही एक तरीका है। आपको बता दे कि महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। नई Scorpio N Launch 27 जून को होना है। इस बार कंपनी ने इस गाड़ी में पिछली बार से बहुत कुछ अलग दिया है। इसलिए कंपनी इसे Big Daddy of SUVs बता रही है।
The only way I can convey how I feel about the imminent #ScorpioN launch…#TheBigDaddyOfSUVs pic.twitter.com/6vuIVvrrpQ
— anand mahindra (@anandmahindra) June 25, 2022
वही नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में पहली बार कंपनी सनरूफ देने जा रही है। वहीं इसमें साइड सिटिंग को बंद कर दिया गया है, उसके स्थान पर 3 लाइन की सिटिंग दी गई है। कार की दूसरी लाइन में कैप्टन सीट हैं, वहीं पीछे वाली सीट तक जाने के लिए दूसरी लाइन की सीट को फोल्ड करने की भी आवश्यकता नहीं है। इस कार में पीछे का दरवाजा अब नहीं होगा, इसलिए अब इसे हाई-सेफ्टी रेटिंग प्राप्त होने के मौके बढ़ गए हैं। वहीं इसकी फ्रंट सीट अपन सेगमेंट में सबसे ऊंची कमांड सीट भी होंगी।
क्या आपका भी है SBI में अकाउंट? तो जरूर पढ़ ले ये खबर
इस स्टार्टअप को खरीदने जा रही Zomato, 4500 करोड़ में होगा सौदा !
अपने कर्मचारियों को 2 लाख का तोहफा दे सकती है सरकार, बस घोषणा का इंतज़ार