निरहुआ संग आम्रपाली ने किया रोमांस, वीडियो देख फैंस बोले- हाय, आपकी ये अदा...
निरहुआ संग आम्रपाली ने किया रोमांस, वीडियो देख फैंस बोले- हाय, आपकी ये अदा...
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एवं दिनेश लाल यादव अर्थात निरहुआ की जोड़ी तो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर जोड़ी है। दोनों ही सितारों को साथ में देखना प्रशंसकों को बहुत पसंद है। विशेष बात ये है कि दोनों साथ में अनगिनत मूवीज कर चुके हैं। दोनों सितारें ही आए दिन सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें आदि साझा करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

वही आम्रपाली एवं निरहुआ के मूवीज एवं सांग्स रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। यहां तक की जब भी दोनों की मूवीज रिलीज होती हैं वो हाउसफुल ही जाती हैं। ऐसे में अब हाल ही में आम्रपाली ने निरहुआ के साथ के एक ओल्ड वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सक्रीय दिखाई देने वालीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आए दिन निरहुआ के साथ के पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में अब अभिनेत्री ने अपने 2020 के एक सांग की क्लिप प्रशंसकों के लिए साझा की है।

आम्रपाली एवं निरहुआ का सांग तोहर आदत हो रहल बा अगस्त 2020 में रिलीज हुआ था। ये एक बहुत रोमांटिक सांग था, जिसमें दोनों ही सितारों का रोमांस से भरा अंदाज देखने को मिला था। विशेष बात ये है आम्रपाली के द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में जहां वह रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो वहीं निरहुआ एक दम स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि तोहार आदत…अभिनेत्री का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर छा गया है।

सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा, फैंस बोले- और कितना घायल करोगी आप...

बुरी खबर! सड़क हादसे का शिकार हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, मौके पर 1 दोस्त की हुई मौत

फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी रवि तेजा की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -