रकुल प्रीत पर आया अर्जुन कपूर का दिल, ये वीडियो है गवाह
रकुल प्रीत पर आया अर्जुन कपूर का दिल, ये वीडियो है गवाह
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर प्रशंसकों को मनोरंजित कर रहे हैं। अभिनेता की फिल्मों की प्रशंसकों को बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है। अर्जुन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। किन्तु इसी बीच अर्जुन अब एक म्यूजिक वीडियो में रकुल प्रीत सिंह दिखाई देने वाले है। अर्जुन कपूर तथा रकुल प्रीत सिंह का रोमांटिक गाना ‘दिल है दीवाना का टीजर रिलीज हो चुका है। दोनों पहली बार साथ में किसी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। ये टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन के साथ रकुल की केमिस्ट्री सांग में बहुत जंच रही है। अर्जुन कपूर ने स्वयं इस सांग का टीजर अपने प्रशंसकों के लिए साझा किया है। आपको बता दें कि अब पूरा गाना 17 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। भूषण कुमार की टी-सीरीज के नवीनतम सिंगल ‘दिल है दीवाना’ के साथ ही पहली बार अर्जुन तथा रकुल की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल नजर आ रही है। 

वही सांग में एक कहानी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें एक बैड बॉय है तथा एक प्रिटी लड़की है। दोनों का नोकझोक से भरा रोमांटिक अंदाज प्रशंसकों को टीजर में देखने को मिलेगा। अर्जुन कपूर के इस टीजर को प्रशंसक अभी से बहुत प्यार कर रहे हैं तथा सांग की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पूर्व अर्जुन कपूर ने सांग के पोस्टर्स प्रशंसक के लिए साझा किए थे। जिसके पश्चात् से ही इसकी उत्सुकता देखते बन रही थी। अर्जुन ने इसे पोस्ट करते हुए कहा है कि यह गाना एक प्रेम कहानी है, जिसमें बहुत सारा फ़न भी है।

'बोले चूड़ियां' का पहला गाना हुआ रिलीज, चूड़ियों में नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव

इस फिल्म के कारण प्रीति जिंटा को मिली थीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, अभिनेत्री का हो गया था बुरा हाल

डांस के दौरान दिशा पाटनी के कपड़ो ने दिया धोका, हुआ ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -