'भारत जोड़ो यात्रा के कारण मिली जीत...', हिमाचल चुनाव में मिली जीत पर बोले खड़गे
'भारत जोड़ो यात्रा के कारण मिली जीत...', हिमाचल चुनाव में मिली जीत पर बोले खड़गे
Share:

शिमला: गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनावी परिणामों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को श्रेय दिया है। वहीं गुजरात चुनाव परिणामों पर सवाल पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में हार एवं जीत लगी रहती है।

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की स्थिति खराब रही। वह 15-17 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में अबतक के रुझाने में कांग्रेस ने 39 सीटों के साथ बहुमत पा लिया है। चुनाव के परिणामों पर चर्चा करते हुए खड़गे ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीते हैं। इसके लिए मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का शुक्रिया। मैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी का भी आभार जताना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा ने इस जीत में हमारी सहायता की। सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी हमारे साथ है।

तत्पश्चात, खड़गे से गुजरात चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा कि मैं इसका क्रेडिट नहीं ले रहा। लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है। ये हमारी विचारों की लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंग और लड़ाई जारी रखेंगे। चुनाव के परिणामों पर खड़गे ने ट्वीट भी किया। यहां उन्होंने लिखा, हमारे सभी कार्यकर्ताओं एवं  पदाधिकारियों का धन्यवाद। लोकतंत्र में हार-जीत होती है, गुजरात की जनता का जनादेश हम स्वीकार करतें हैं। हम अपनी विचारधारा से समझौता करे बिना, लड़ते रहेंगे और जो कमियाँ हैं उन्हें हम दूर करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 17 सीटों पर जीत दर्ज की है तथा 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 30 सीट पर जीत दर्ज कर 9 सीटों पर आगे है। वहीं बात यदि गुजरात की करें

कुढ़नी विधानसभा में खिला कमल, केदार गुप्ता ने JDU-राजद और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को हराया

एक्टर आयुष शर्मा के पिता ने जीता चुनाव, पोस्ट शेयर कर बोले- 'विरासत जिंदा...'

मोरबी का 'हीरो' जीता ! नदी में कूदकर बचाई थी लोगों की जान, छठी बार जीते कांतिलाल अमृतिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -