पार्टी की हार पर मुखर हुए शाॅटगन
पार्टी की हार पर मुखर हुए शाॅटगन
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी में बीते समय से असंतोष उपज रहा है। हाल ही में इसकी आग अधिक तेज़ हो गई। बिहार चुनाव में कहीं न कहीं इसका असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। दरअसल भाजपा को अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं की उपेक्षा भारी पड़ी है। उल्लेखनीय है कि पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की उपेक्षा पार्टी ने की थी और उन्हें प्रचार का मौका तक नहीं दिया था। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी यही कहा था। यही नहीं पार्टी के बड़े नेता अरूण शौरी, चंदन मित्रा, आरके सिंह आदि ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह अब आलोचना के घेरे में हैं। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी की हार पर काफी कुछ बोले। 

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा ने कहा कि महागठबंधन का प्रचार नरम रहा और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का दांव भी कार्य कर गया। मतदाताओं द्वारा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बनाए गए आक्रामक प्रचार को नकार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष अमित शाह  ने महागठबंधन की जीत पर बिहार में पटाखे फोड़े जाने की बात को पाकिस्तान में दीपावली मनाए जाने से जोड़ा था। सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा ने कहा कि बिहार की तुलना में बाहरी के मसले का समाधान भी अब हो गया है। उन्होंने कहा कि जातिवाद मतदान के इरादों को निर्धारित करता है।

भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि जाति से जाति के मिलान के प्रयास में भाजपा के रणनीतिकार मतगणना को लेकर गलती कर बैठे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गठबंधन की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया। शत्रुघ्न ने इस मौके पर ट्विटर पर काफी कुछ लिखा। जिसमें यह भी लिखा कि लालू और नीतिश जी को बिहार चुनावों में जीत के लिए बधाई जनता के जनादेश के आगे हम सिर झुकाते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -