सलमान के बॉडीगार्ड ने मारा विक्की कौशल को धक्का? वीडियो पर अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया
सलमान के बॉडीगार्ड ने मारा विक्की कौशल को धक्का? वीडियो पर अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान एवं विक्की कौशल इस वक़्त आईफा अवॉर्ड्स इवेंट के लिए अबू धाबी में हैं। इवेंट से दोनों सितारों का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसने विक्की के प्रशंसकों को परेशान कर दिया था। वायरल वीडियो में देखा गया कि विक्की एक प्रशंसक संग तस्वीर क्लिक करा रहे थे। तभी सामने से सलमान खान अपनी टीम के साथ आ रहे थे।

सलमान को देखकर विक्की दबंग खान से कुछ कहने का प्रयास करते नजर आए, मगर तभी सलमान के बॉडीगार्ड्स ने अभिनेता के लिए रास्ता बनाने के चक्कर में विक्की को पीछे की ओर पुश कर दिया। वायरल वीडियो पर अब विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया दी है। विक्की ने कहा- कई बार जो दिखता, वो होता नहीं है। कई बार छोटी बातों को भी बड़ा बना दिया जाता है, जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। इन सब चीजों के बारे में बात करने का कोई अर्थ नहीं है।

वही विक्की की बातों से स्पष्ट जाहिर है कि उन्होंने इस पूरे मामले को काफी समझदारी से लाइटली लिया है। वो इन खबरों को अधिक तूल नहीं देना चाहते। विक्की के वीडियो पर प्रशंसक अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि दोनों के बीच सिर्फ कंफ्यूजन हुआ है। वहीं, कई लोग विक्की का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है विक्की को डर है कि सलमान के खिलाफ बोला तो काम नहीं मिलेगा। इस पूरे मामले के पश्चात् एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान विक्की को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

BJP सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा था तंज, अब दफ्तर बुलाकर लगाई गई फटकार

अब डॉल्स की दुनिया को छोड़ एडवेंचर पर निकलेगी बार्बी

दूसरी शादी में पत्नी संग जमकर नाचे 60 वर्षीय अभिनेता, सामने आई नई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -