Bhoot Review: बेहद खौफनाक है विक्की कौशल की भूत, डर भी देखकर डर जाए...
Bhoot Review: बेहद खौफनाक है विक्की कौशल की भूत, डर भी देखकर डर जाए...
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भूत पार्ट वन' आज 21 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। वहीं फिल्म को भानु प्रताप सिंह ने निर्देशत किया है। भूत, प्रेत, साया, डायन आदि पर आप चाहे भरोसा करते हो या नहीं, किन्तु उनके अस्तित्व को आप पूरी तरह नाकार भी नहीं सकते हैं। 

यह एक ऐसा विषय है जिसपर काफी चर्चा होती है, लेकिन इसका सच सिर्फ वही जानता है जो इसे महसूस करता है। वहीं करण जौहर धर्मा के बैनर तले बनी हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में आपको कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिलेगा। ये फिल्म काफी डरावनी है। वहीं यह फिल्म बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों से कुछ अलग है। इस फिल्म में रियल लाइफ को भी साथ ही दर्शाया गया है। फिल्म की पटकथा मुंबई की एक घटना पर आधारित है। 

ये कहानी है एक शिपिंग ऑफिसर पृथ्वी (विक्की कौशल) की है, जिसकी पत्नी (भूमि पेडनेकर) और बेटी एक हादसे में पानी में डूबकर मर गए होते हैं। इस घटना को कई वर्ष बीत चुके हैं, मगर पृथ्वी इन सब चीजों से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। वहीं कहानी की शुरुआत यहां से होती है कि मुंबई के एक बीच पर एक हॉन्टेड शिप आकर रुक जाता है, जिसका नाम सी बर्ड है और इस शिप को हटाने का जिम्मा विक्की उर्फ पृथ्वी और उसके साथी अधिकारी रियाज (आकाश धर) को मिलता है, यहां से फिल्म में भूत की एंट्री होती है। वहीं फिल्म समीक्षकों ने इसे 5 में से 3  स्टार दिए हैं।

bhoot box office prediction : विक्की कौशल की फिल्म की कमाई का अंदाजा 5 करोड़

shubh mangal zyada saavdhan : आयुष्मान की फिल्म कर सकती है 10 करोड़ का कलेक्शन

Box Office: कार्तिक-सारा की 'लव आज कल' को पूरे हुए 6 दिन, कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -