अफ़्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, 10 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा
अफ़्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, 10 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा
Share:

नई दिल्ली: अफ्रीकी देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की पहल को आगे बढ़ाने के लिए 10 अक्तूबर से कोमोरोस और सिएरा लियोन की यात्रा पर जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणपूर्वी तटीय इलाके के इन दोनों देशों की भारत के किसी उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का यह पहला दौरा होंगे। 

दौरे के पहले चरण में वेंकैया नायडू कोमोरोस की राजधानी मोरोनी में वहां के राष्ट्रपति अजाली असोमनी के साथ मुलाकात करेंगे। नायडू वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे। नायडू 11 अक्तूबर को कोमोरोस के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल होंगे और इसके बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और कोमोरोस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत किए जाएंगे। इस दौरान नायडू कोमोरोस की संसद को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के लिए रवाना होंगे। नायडू सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मिलने के बाद 13 अक्तूबर को नायडू वहां के राष्ट्रपति जूलियस माडा बियो के साथ बैठक करेंगे। इस बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और सिएरा लियोन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के समझौतों पर दस्तखत किए जायेंगे।

मोदी सरकार ने नहीं दी केजरीवाल को डेनमार्क जाने की अनुमति, सांसद संजय सिंह ने साधा निशाना

मछली बेचने वाले से प्रभावित हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू, शेयर किया वीडियो

बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान, कहा- इस साल के आखिर तक इमरान को भेज देंगे घर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -