उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किए विश्व के सबसे बड़े मंदिर के दर्शन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किए विश्व के सबसे बड़े मंदिर के दर्शन
Share:

कंबोडिया : भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा इन दिनों विश्व के हिंदू मंदिरों के दर्शन किए जा रहे हैं। जी हां, पढ़ने में यह कुछ अजीब सा लगता है लेकिन यह हकीकत है। मिली जानकारी के अनुसार यह सब हो रहा है कंबोडिया में। दरअसल उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी यहां के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व के सबसे बड़े मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर अंगकोरवाट कहलाता है। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिवसीय दौरे पर यहां आए हामिद यहां पर की गई नक्काशी और पेंटिंग्स को देखकर बेहद खुश हो उठे। उन्होंने बडे ही उत्साह से पेंटिंग्स का अवलोकन किया।

यहां पर उन्होंने मेकांग-गंगा वस्त्र संग्रहालय का दौरा किया और यहां मौजूद वस्त्रों पर की गई कलाकारी को लेकर कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कला का बारीकी से अवलोकन किया और कपड़े पर प्रिंट व उकेरी गई कलाकारी के बारे में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 10 लाख डाॅलर के अनुदान की घोषणा की गई थी। यहां की कला को सहेजने के प्रति वे बेहद गंभीर थे। वे इन कलाओं को लेकर उत्साहित थे।

उनका मानना था कि इन कलाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हालांकि कंबोडिया द्वारा भारत के एक ट्रस्ट के कार्य पर ऐतराज भी जताया गया था। दरअसल यह ट्रस्ट 12 वीं सदी के हिंदू मंदिर और विश्व धरोहर संपत्ति की प्रतिकृति बिहार में तैयार कर रहा था। ऐसा ही मंदिर बिहार में बनाया जा रहा था जिस पर कंबोडिया सरकार और यहां के मंदिर प्रबंधन ने आपत्ती ली थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -