झारखंड में VHP नेता की गोली मारकर हत्या.., दम तोड़ने से पहले पत्नी को किया था फ़ोन
झारखंड में VHP नेता की गोली मारकर हत्या.., दम तोड़ने से पहले पत्नी को किया था फ़ोन
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के पदाधिकारी का क़त्ल कर दिया गया है। मृतक का नाम मुकेश सोनी था। उनकी हत्या गोली मार कर की गई है। कातिल कौन हैं, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। घटना बुधवार (15 दिसम्बर) शाम 6.30 की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक मुकेश की आयु करीब 38 वर्ष थी। वो VHP के खलारी प्रखंड के प्रमुख थे।

उन्हें उस समय गोली मारी गई, जब वे खलारी थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज से अपने आभूषण की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। मुकेश सोनी के सीने में 2 गोलियाँ लगी हैं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मुकेश को डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने के बाद मुकेश ने मोबाइल से अपने परिजनों को इसकी सूचना दी थी। मुकेश ने अपनी पत्नी को फोन करके हमले की बात बताई थी। इसी बीच वो बात करते हुए बेहोश हो गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुँची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

खलारी DSP अनिमेष नथानी और SHO खलारी फरीद आलम ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। DSP के अनुसार, आरोपितों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। SP देहात नौशाद आलम के अनुसार, CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। रांची से भाजपा के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस घटना के बाद हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड को केरल और पश्चिम बंगाल जैसा बनाने का षड़यंत्र चल रहा है। यहाँ भाजपा और RSS विचार परिवार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएँ की जा रही है।

हिन्दू बताकर महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम, पुलिस ने पकड़ा

निर्भया कांड से हुए थे ये बड़े बदलाव, आज हुए 9 साल पूरे

नशे में धुत पुलिस वाले ने महिला के साथ किया बुरा बर्ताव, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -