ससुराल छोड़कर पति के साथ जल्द ही भारत आने वाली हैं प्रियंका, ये है वजह
ससुराल छोड़कर पति के साथ जल्द ही भारत आने वाली हैं प्रियंका, ये है वजह
Share:

साल 2018 में ही दिसंबर महीने में शादी करने वाले लव बर्ड्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की चर्चा दुनियाभर में हुई थी. आपको बता दें प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शादी के काफी समय बाद तक प्रियंका और निक भारत में ही रहे थे और अब भी दोनों अमेरिका में है.

हाल ही में इस कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक जल्द ही भारत आ सकते हैं. दरअसल इस बार VH1 Supersonic 2019 फेस्टिवल 16-17 फरवरी को होने जा रहा है और इसमें जेडन स्मिथ अपनी पहली परफॉर्मेंस देने वाले हैं. आपको बता दें जेडन मशहूर एक्टर विल स्मिथ के बेटे है और निक जोनस और जेडन अच्छे दोस्त हैं. इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि जेडन के भारत में इस पहली परफॉर्मेंस के वक्त निक जोनस उनके साथ ही मौजूद रहेंगे.

वैसे अगर निक भारत आए तो फिर प्रियंका कैसे अमेरिका में अकेली रह सकती है निक के साथ उनका भी आना तो लाज़मी है. आपको बता दें कि VH1 Supersonic 2019 फेस्टिवल में जेडन के अलावा अमेरिकन डीजे मार्शमेलो, ब्रिटिश म्यूजिक डीजे बोनोबो भी शामिल होंगे.

शादी के डेढ़ महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स से मांगी ऐसी मदद

हनीमून पर पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नजर आई प्रियंका

बिकिनी में झूला झूलते हुए नजर आईं प्रियंका, निक ने शेयर किया वीडियो!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -