मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, अब इस स्टार ने कहा दुनिया को अलविदा
मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, अब इस स्टार ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

म्यूजिक जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग लेजेंडरी गायिका वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। गायिका का निधन हो गया है। वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। हर तरफ शोक की लहर है। गायिका वाणी जयराम ने 77 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायिका का निधन उनके घर में हुआ है। वे अपने घर में मृत पाई गई हैं। गायिका की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

हाल ही में वाणी जयराम ने एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 वर्ष पूरे किए थे। वो अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन सहित कई अन्य लोकप्रिय संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं। गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। गायिका वाणी जयराम का नाम भी इस बार पद्म भूषण की सूची में था। वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता था। उन्होंने संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी एवं उड़िया में कई गाने गाए थे। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात एवं ओडिशा से राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने गायिकी करियर में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वर्ल्ड में उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा। वाणी जयराम के देहांत की खबर ने उनके तमाम प्रशंसकों के दिल तोड़ दिए हैं। प्रशंसक उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। 

इंटरनेट पर छाया गौहर खान का नया फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया 6 महीने का बेबी बंप

आखिर क्यों मनाया जाता है 'वैलेंटाइन डे'? जानिए इतिहास

दूसरी बार शादी करने जा रही है ये एक्ट्रेस, बेटे के साथ लंदन होंगी शिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -