'बॉम्बे वेलवेट' के इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, CM एकनाथ शिंदे ने जताया दुःख
'बॉम्बे वेलवेट' के इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, CM एकनाथ शिंदे ने जताया दुःख
Share:

मराठी फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन प्रदीप पटवर्धन (Pradeep Patwardhan) का निधन हो गया है। आपको बता दें कि वह 52 साल के थे और उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जी दरअसल एक पोस्ट में लिखा है, "दिग्गज मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का आज सुबह गिरगांव, मुंबई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया है। 52 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मोरुची मावशी उनका पॉपुलर प्ले था।"

सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। जी हाँ और उनके निधन से न केवल फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों, उनके परिजनों को, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा धक्का लगा है। आपको बता दें कि उनका 'मोरुची मावशी' प्ले दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस प्ले में उनके द्वारा निभाया गया भैया पाटिल का किरदार दर्शकों का पसंदीदा किरदार है। इसी के साथ प्रदीप ने भारत जाधव, विजय चव्हाण और विजय पाटकर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्टेज शेयर किया। कॉमेडियन के रूप में प्रदीप 'नवरा माजा नवसाचा', 'लावू का लाथ' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।

इसके अलावा 'एक फुल चार हाफ', 'चश्मे बद्दूर', 'गोला बेरीज', 'डांस पार्टी', 'मैं शिवाजी राजे भोसले बोलतोय', 'एक शोध, पुलिस लाइन और 'टू थ्री फॉर', 'जर्नी प्रेमाची पेरिस' और 'थैंक यू विट्ठला' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आ चुके हैं। पटवर्धन ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जी दरअसल इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा और करन जौहर की मुख्य भूमिका थी। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी के साथ महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने भी दुःख जताया है। उन्होंने लिखा है- 'मराठी रंगभूमीवरील मोरूची मावशी, बायको असून शेजारी, लग्नाची बेडी, दूरचित्रवाणीवरील हसा चकटफु, कॉमेडी एक्स्प्रेस मालिका तसेच मराठी चित्रपटसृष्टीत आपल्या सहजसुंदर अभिनयाने रसिक प्रेक्षकांच्या हृदयावर अधिराज्य गाजवणारे सदाबहार अभिनेते प्रदीप पटवर्धन यांचे आज दुःखद निधन झाले। त्यांच्या जाण्याने मराठी कलासृष्टीने एका उमद्या कलावंताला गमावले आहे। परमेश्वर त्यांच्या आत्म्यास चिरशांती प्रदान करो। भावपूर्ण श्रद्धांजली।।।।'

इजिप्ट सिंगर ने उर्वशी को किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोली- 'पहले से ही 2।।।'

करण के साथ देर रात पार्टी करती नजर आई श्रद्धा, ड्रेस देखकर चौंके लोग

बैकलेस ब्लाउज में 'अंगूरी भाभी' ने लगाए कातिलाना ठुमके, देखकर उड़ गए विभूति नारायण के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -