शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन अम्मा का हुआ निधन, श्रद्धांजलि दे रहे फैंस
शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन अम्मा का हुआ निधन, श्रद्धांजलि दे रहे फैंस
Share:

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री किशोरी बलाल का बीते कल निधन हो गया हैै। आप सभी को बता दें कि किशोरी बलाल को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ की कावेरी अम्मा का किरदार निभाया था। वैसे बीते दिनों ही खबर आई थी कि किशोरी लंबे समय से बीमार चल रही हैं और उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि उनके निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है।

जी हाँ, बीते कल आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर किशोरी बलाल की कई तस्वीरें साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है और उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'ह्रदयविदारक। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज़ व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मा वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।' उनके इस ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स और किशोरी बलाल के फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अब बात करें किशोरी बलाल की तो उन्होंने साल 1960 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी काम किया। वह एक बेहतरीन अदाकारा रहीं थीं और उन्होंने साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म स्वेदस में काम किया था। इसके अलावा किशोरी बलाल ने अय्या और लफंगे परिंदे में भी अपने बेहतरीन अभिनय के बाद लोगों के दिलों में छाप छोड़ी है।

मिस्टर इंडिया 2 में मोगैंबो बनेंगे शाहरुख खान, मूवी में रणवीर सिंह भी आ सकते हैं नजर

ऋतिक रोशन करते है अपने फैंस से बेहद प्यार, कहा-845 लोग इंतजार क्यों कर रहे हैं?

नीना गुप्ता का फैशन फ्यूजन देख कर रह जायेंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -