जल्द घर लौटेंगी अभिनेत्री तबस्सुम, कोरोना संक्रमण को दी मात
जल्द घर लौटेंगी अभिनेत्री तबस्सुम, कोरोना संक्रमण को दी मात
Share:

बॉलीवुड की वेटेरन एक्ट्रेस और होस्ट रह चुकी तबस्सुम बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गईं थीं लेकिन अब उन्होंने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अब वह इस बीमारी से पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट आई है। आपको बता दें कि उन्हें बीते हफ्ते ही कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और उसी के बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बारे में उनके बेटे होशांग गोविल ने जानकारी दी थी।

वहीं अब उन्होंने ही मीडिया को बताया है की उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया है कि, 'तबस्सुम में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और वो एसिम्टमैटिक थी। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।' सबसे बड़ी और हैरानी की बात यह है कि तबस्सुम को अस्पताल में भर्ती करने से दो दिन पहले तक वो शूटिंग कर रही थी। वहीं उसके बाद उनका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ गया जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। हाल ही में उनके बेटे होशांग ने यह खुलासा किया है कि मीडिया में कहा जा रहा है कि उनकी मां अल्जाइमर है जोकि गलत है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि तबस्सुम को अपने टीवी शोज में बतौर होस्ट बड़ी सफलता मिली है। आज वह यूट्यूब पर अपने शोज के जरिए अपने फैंस के साथ बनी रहती हैं। आप तो जानते ही होंगे टीवी एशिया के लिए अपने शो 'अभी तो मैं जवान हूं' से उन्होंने बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

एक ही दिन में 2 लाख नए केस, हज़ार से ऊपर मौतें, आखिर कैसे रुकेगा कोरोना ?

महाराष्ट्र के नागपुर में मिले 5993 नए मामले, 57 लोगों की मौत

कोरोना: छत्तीसगढ़ में बद से बदतर होते हालात, कचरे की गाड़ी में भरकर ले जा रहे शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -