नहीं रहीं फिल्म जंजीर की ये अदाकारा, इस वजह से हुई मौत
नहीं रहीं फिल्म जंजीर की ये अदाकारा, इस वजह से हुई मौत
Share:

बॉलीवुड और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के सतारा हॉस्पिटल में मंगलावर प्रातः करीब 4.45 मिनट पर अंतिम सांस ली। आशालता वाबगांवकर 83 साल की थीं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें सतारा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 

आशालता वाबगांवकर मराठी और हिंदी मूवीज की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से बड़े पर्दे पर अमिट छाप थोड़ी थी। उनका जन्म 2 जुलाई वर्ष 1941 को गोवा में हुआ था। आशालता वाबगांवकर ने 100 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में कार्य किया था। उन्होंने मराठी मूवीज के लिए गाने भी गए चुकी है। 

आशालता वाबगांवकर कई शानदार हिंदी  मूवीज भी हैं। उनकी पहली बॉलीवुड मूवी 'जंजीर' थी। इस मूवीज में आशालता वाबगांवकर ने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का अभिनय किया था। यह फिल्म वर्ष 1973 में रिलीज़ हुई थी। वहीं आशालता वाबगांवकर को बॉलीवुड में असली पहचान बासु चटर्जी की मूवी अपने पराए से मिली थी। इस मूवी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सह कलाकार का पुरस्कार मिला था। आशालता वाबगांवकर ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकिन, वो 7 दिन, नमक हलाल और यादों की कसम सहित कई शानदार मूवीज में भी एक्ट किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बॉलीवुड की ड्रग्स चैट, जानिए कौन- कौन है शामिल

इस कारण से रिलीज़ नहीं होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म झुण्ड

हार्डी संधू जुड़े इस फुटबाल क्लब के साथ, साझा की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -