कोहरे से थमी दिल्ली की रफ्तार
कोहरे से थमी दिल्ली की रफ्तार
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में सर्द मौसम का असर नज़र आ रहा है। हालात ये हैं कि यहां सुबह करीब 10 बजे तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। हालांकि दिल्ली के लोग प्रदूषणकारी धुंध से पहले से ही परेशान हैं मगर वातावरण में घुली ठंडक से छाई धुंध ने दिल्ली के मौसम को प्रसन्नताभरा बना दिया है। सर्द मौसम के कारण दिल्ली के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सर्द मौसम में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो दूसरी ओर उत्तर भारत के विभिन्न भागों में कोहरे के कारण 15 रेलगाड़ियां रद्द हो गईं।

हालात ये थे कि रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं कई यात्री रेल सेवाओं को रिशेड्यूल्ड किया गया तो कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कोहरे के चलते रेल गाड़ियों की लाईट लगाकर उन्हें चलाया जा रहा है ऐसे में रेल गाड़ियों की गति बेहद धीमी है।

जिसके कारण अपने गंतव्य तक रेल गाड़ियां देरी से पहुंच रही हैं। कोहरे का असर वायु मार्ग और सड़क मार्ग पर भी नज़र आ रहा है। कई फ्लाईट्स को देरी से चलाया गया तो सड़कों पर चलने वाहनों को वाहन चालकों ने, वाहनों की हैडलाईट चालू कर चलाया। सर्द मौसम में गहराए कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। माना जा रहा है कि मौसम में ठंडक का असर अभी बना रह सकता है।

सुबह से नज़र आ रहा बंद का असर, ट्रैन रोक कर किया प्रदर्शन

सर्दियों के मौसम में स्किन को फ्रेश रखने के कुछ खास टिप्स

क्रिसमस - नया साल मनाना हो तो हिमाचल जायें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -