नवरात्रि के दौरान आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखकर हैरान हुए लोग
नवरात्रि के दौरान आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, देखकर हैरान हुए लोग
Share:

मार्च का महीना आस्था का महीना है। 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरम्भ हो चुका है। आस्था के इस महीने में आसमान में भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसे देखते ही लोगों ने अपने-अपने कैमरे में कैद कर लिया। पिछले शुक्रवार जब सूरज ढला एवं शाम हुई तो आसमान का दृश्य अन्य दिनों की तुलना में अलग और अद्भुत था। आसमान में ऐसा नजारा देख लोगों के मुंह से बस एक ही शब्द निकला वाह! बता दें कि, शुक्रवार को आसमान में अर्धचंद्रमा नजर आ रहा था तथा चंद्रमा के ठीक नीचे एक बिंदी सी दिखाई दे रही थी।

वही आसमान में इस अद्भुत दृश्य को चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन देखा गया। नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा को समर्पित होती है तथा देशभर में शुक्रवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। मां चंद्रघंटा के मस्तिक के ऊपर घंटे के आकार के चंद्रमा की आकृति होती है। इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। शुक्रवार को आसमान में दिखाई देने वाले चांद-तारे की आकृति भी मां चंद्रघंटा की बिंदी के समान थी, ऐसे में लोग कह रहे हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा ने साक्षात भक्तों को दर्शन दिए हैं तथा इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर देश के जाने-माने लोगों ने भी इस अद्भुत दृश्य की तस्वीरें साझा करते हुए मां चंद्रघंटा के तिलक से इसकी तुलना की।

क्या है चांद-तारे के अद्भुत दृश्य का सच?
आसमान में चांद-तारे के इस अद्भुत दृश्य को खगोलशास्त्री वीनस यानी शुक्र ग्रह बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के नजदीकी ग्रह शुक्र के साथ नजर आया है। शुक्र ग्रह और चांद के इस दुर्लभ संयोजन का सुंदर दृश्य देश के अलग-अलग भागों में देखा गया और इसके बाद इस अद्भुत नजारे की चर्चा होने लगी।

भयानक तूफ़ान और समुद्र के बीच में फंसी शिप फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

इस राज्य में इंसानों ही नहीं पशुओं को भी मिलता है 1 दिन का 'वीक ऑफ'

11,441 हीरे, 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है ये गिटार, कीमत उड़ा देगी आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -