अब समय आ गया है कि भारत यूएन में अपनी बात मजबूती से रखे : उपराष्ट्रपति
अब समय आ गया है कि भारत यूएन में अपनी बात मजबूती से रखे : उपराष्ट्रपति
Share:

नई दिल्ली : देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को 2018 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस के ट्रेनी अफसरों और भूटानी राजनयिकों को संबोधित किया। नायडू ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए पुरजोर कोशिश करनी होगी। अब समय आ गया है कि भारत यूएन में अपनी बात मजबूती से रखे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले पांच साल के कार्यकाल की भी तारीफ की। 

World Cup 2019 : विश्व कप के पहले मुकाबले में आज होगी इंग्लैंड और द. अफ्रीका की भिड़ंत

कुछ ऐसा बोले उपराष्ट्रपति 

इसी के साथं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की ताकत बढ़ी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई ताकत का असर अब दुनिया के सर्वोच्च संगठन यूएनएससी में भी दिखाई देना चाहिए। आज यूएन काउंसिल को अधिक प्रजातांत्रिक बनाने की जरूरत है, ताकि इस मल्टीफोरम संस्था में भारत अपनी बात मजबूती से रख सके और इसकी जरूरत भी है। विश्व स्तरीय अर्थव्यवस्था में भारत 11वें पायदान से छठवें पर आ पहुंचा है। अब हम टॉप-3 में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

WC 2019 : धोनी ने ठोंका शतक, खुशी से झूम उठे कोहली-धवन

इसी के साथ उन्होंने कहा कि आप संरक्षणवादी रवैया अपनाकर इतने बड़े संगठन का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। आज यूएन में खुलेपन की जरूरत है, क्योंकि वर्तमान माहौल बदल रहा है। हर एक देश अब विदेशों में ज्यादा निवेश कर रहा है, इसका मतलब है कि विश्वस्तर पर विश्वास बढ़ रहा है। ऐसे में विश्व के इस बड़े संगठन में पारदर्शिता का होना बेहद जरूरी है।

विश्व पाचन दिवस 2019 : इन चीज़ों से बढ़ा सकते हैं अपनी पाचन शक्ति

भारतीय गेंदबाजों की तारीफ में कुछ ऐसा बोले ब्रेट ली

अभ्यास मैच में ही माहि ने गेंद को दिखाया स्टेडियम से बाहर का रास्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -