ऐसा देश जहां 10 लाख गुना बढ़ी महंगाई
ऐसा देश जहां 10 लाख गुना बढ़ी महंगाई
Share:

काराकस। आज दुनिया जिस गति से विकास कर रही है, उसी गति से दुनिया में महंगाई भी बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई को लेकर भारत में कई तरह के आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन इस बीच आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक देश ऐसा भी हैं, जहां महंगाई 10 लाख गुना बढ़ गई है। इस बढ़ती महंगाई के कारण अब इस देश के लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, यह देश वेनेजुएला है। इस दक्षिण अमरीकी देश में महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि आईएमएफ ने 2018 के अंत तक इस देश की महंगाई 10 लाख प्रतिशत तक  पहुंचने की आशंका जताई है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से वेनेजुएला के हालात हैं, उसे देखकर लगता है कि यह देश 1923 के जर्मनी और 2000 के जिम्बाम्बे की राह पर है। इस बढ़ती महंगाई के पीछे मुख्य कारण तेल की गिरती कीमतें बताई जा रही हैं। दरअसल, वेनेजुएला के कुल निर्यात का 96 फीसदी हिस्सा अकेले तेल का है। अब तेल की कीमतें गिर रही हैं, जिससे देश के आर्थिक हालात भी लगातार बिगड़ रहे हैं। आंकड़ों की मानें, तो चार साल पहले वेनेजुएला में तेल की  कीमतें 30 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई थीं और उस समय के हालातों से देश अब तक नहीं उबर पाया है। हालांकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इस बढ़ती मुद्रास्फीति को अमेरिका का षडयंत्र बताया है। 

बता दें कि वेनेजुएला एक समय में ग्रीस, स्पेन और इजरायल से ज्यादा मजबूत था, जबकि आज हालात यह हैं कि एक कप काफी के लिए लोगों को पूरे  महीने की तनख्वाह देनी पड़ रही है। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि एक प्रोफेसर को अपने जूते सुधरवाने के लिए चार महीने की सैलरी देनी पड़ी थी। 

खबरें और भी

इस देश पर कब्ज़ा करना चाहते थे ट्रम्प

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -