महाराष्ट्र में आसामान छू रहे सब्जियों के भाव, 100 रुपए किलो बैंगन
महाराष्ट्र में आसामान छू रहे सब्जियों के भाव, 100 रुपए किलो बैंगन
Share:

मुंबई: मौसम में तेजी से हो रहे बदलावों का असर सब्जियों की खेती पर पड़ता दिख रहा है। जी दरअसल ऐसा होने से सब्जियों के दाम (Vegetables price hike in maharashtra) आसमान छूने लगे हैं। जी हाँ, इस समय मुंबई में सब्जी का भाव अचानक तेजी से बढ़ गया है। यहाँ हिंगोली जिले में सब्जियों का भाव दुगुना हो गया है। कहा जा रहा है बेमौसम बरसात में अनेक किसानों की फसलें तबाह हो गईं और इसी के चलते बढ़े हुए दामों से किसानों को थोड़ी राहत मिली है।

आपको बता दें कि बाजार में सब्जियों की सप्लाई कम होने से किसानों को सब्जियों का सही दाम मिल पा रहा है। हालाँकि महंगी सब्जियों ने शहरी आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। आपको बता दें कि अब शहरों में सब्जियों के दाम और पेट्रोल-डीजल के दामों में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बैंगन 100 रुपए किलो मिल रहा है। वहीं टमाटर 80 रुपए किलो मिल रहा है। इसके अलावा गोभी 60 रुपए किलो तो बीट 80 रुपए किलो मिल रहा है। वहीं मिर्ची 60 रुपए और मेथी 70 रुपए किलो मिल रहे हैं।

इस बढ़ती हुई महंगाई की वजह मौसम में बदलाव, सब्जियों के लिए खाद और बीज के दामों में बढ़ोत्तरी, सिंचाई का खर्च बढ़ना रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बड़ी तादाद में किसान सब्जियां उगाते हैं, लेकिन इस बार बेमौसम बरसात और बाढ़ ने सब्जियों की खेती को तबाह कर डाला है। वहीं इस बीच महंगाई की सबसे ज्यादा मार बैंगन पर पड़ी है, हालाँकि खबरें यह भी हैं कि आने वाले दिनों में सब्जियों के भाव और ज्यादा बढ़ सकते हैं।

इंदौर: NEW YEAR पार्टी के लिए 10 लाख की ड्रग्स देने आई थी युवती, पुलिस ने पकड़ा

TISS मुंबई में लीड प्रोग्राम ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियां

TISS मुंबई में प्रोग्राम सहायक के पदों पर निकाली गई बंपर भर्तियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -