मोदी का ड्रामा ज्यादा दिन तक नही चलेगा
मोदी का ड्रामा ज्यादा दिन तक नही चलेगा
Share:

शिमला : हिमाचल में चल रहे सरकार और राज्यपाल के बीच की तूतू-मैंमै को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ब्रेक दे दिया है। सिंह का कहना है कि हिमाचल में कोई भी समानांतर सरकार नही चल रही है। राज्यपाल हेड ऑफ द स्टेट है और वो अधिकारियों की मीटिंग कभी भी ले सकते है। गौरतलब है कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी इसी बात को लेकर चल रही थी। क्योंकि उन्होने कुछ अफसरों की मीटिंग बुलाई थी।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस बात से कोई आपति नही है कि राज्यपाल द्वारा अधिकारियों की बैठक ली गई। उनका मानना है कि इस तरह की बैठकों के माध्यम से राज्यपाल प्रदेश सरकार और अधिकारियों को अपनी राय दे सकते हैं क्योंकि वह प्रदेश के संवैधानिक मुखिया हैं। हालांकि सिंह ने यह भी कहा कि राज्यपाल अधिकारियों या सरकार को कोई निर्देश देने का हक नही रखता है और न ही उनकी राय मानना आवश्यक है।

बिहार चुनाव पर वो बोले कि ये किसी एक पार्टी या व्यक्ति की नही ब्लकि गठबंधन की जीत है। इस जीत से यह तो साफ हो गया है कि मोदी सरकार का ड्रामा ज्यादा दिन चलने वाला नही है। उन्होने जीत के लिए नीतीश सरकार को बधाई भी दी। बता दें कि वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपति के मामले में केस चल रहा है, जिसे दिल्ली हाइकोर्ट में ट्रांसफर किया जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -