कभी हद से ज्यादा ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती थी ये एक्ट्रेस, अब रहती है बुर्के में
कभी हद से ज्यादा ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती थी ये एक्ट्रेस, अब रहती है बुर्के में
Share:

पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक अब कहाँ हैं यह बहुत कम लोग जानते हैं। एक समय था जब वह भारत में अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से धूम मचा रहीं थीं लेकिन अब वह पाकिस्तान में रहती हैं। जी हाँ, उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन असद खटक से शादी की थी लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है। तलाक के बाद वो अपने दो बेटों को पालने में जुटी हैं। आप देखते होंगे आए दिन वो सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन कई तस्वीरों में वह अब बुर्का पहने नजर आती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VEENA MALIK (@theveenamalik)

कभी बहुत ग्लैमरस रहने वाली वीना अब बुर्का पहने दिखती हैं। वैसे वीना मलिक पाकिस्तान की एक फ्लॉप एक्टर हैं और वीना की छवि एक बड़बोली और पब्लिसिटी के लिए अजीबोगरीब काम करने वाली सेलिब्रिटी की है। आप सभी को पता हो तो साल 2010 में वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आई थीं। शो के अंदर वीना का नया अंदाज सबको हैरान कर देने वाला था। जी दरअसल शो के दौरान उनका नाम अश्मित पटेल से जुड़ा था जो भी शो का हिस्सा थे। वैसे उन्होंने 'एफएचएम मैगजीन' के लिए अश्लील फोटोशूट भी करवाया था जिसकी वजह से वह सुर्ख़ियों में रहीं थीं। वीना के उस फोटोशूट का पाकिस्तान में खूब विरोध हुआ था और कट्टरपंथियों ने उन्हें खूब भला बुरा कहा था।

वीना का नाम पाकिस्तान में भी कई लोगों के साथ उनका नाम जुड़ा हालाँकि उन्होंने शादी दुबई के व्यक्ति से की। जी हाँ, दुबई के बिजनेसमैन असद बशीर खटक से उनका नाम जुड़ा था। उसके बाद साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली। वीना और असद ने दो बार शादी की है। एक बार उनका निकाह हुआ और उसके बाद चर्च वेडिंग। लेकिन ज्यादा समय तक दोनों की शादी न चल सकी। दोनों शादी के 5 साल बाद अलग हो गए। तलाक़ के बाद वीना ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक टीवी शो में कहा था कि 'असद ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही मेंटली भी उन्हें एब्यूज किया गया।' फिलहाल वीना अपने बच्चों के साथ रहती हैं।

महीनों बाद पिता से मिले सनी के बच्चे, गले लगाने का इमोशनल वीडियो वायरल

PUBG के जरिए हुआ प्यार! विवाहित महिला हिमाचल से जा पहुंची यूपी, शख्स को देखा तो हुआ ये हाल...

'यौन शक्ति' बढ़ाने के लिए गधे का मांस खा रहे आंध्र के लोग, 600 रुपए किलो बिक रहा गोश्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -