वट सावित्री व्रत के दिन भूल से भी महिलाएं न करें ये काम वरना नहीं मिलेगा फल
वट सावित्री व्रत के दिन भूल से भी महिलाएं न करें ये काम वरना नहीं मिलेगा फल
Share:

 

ज्येष्ठ के महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। जी हाँ और इस साल वट सावित्री का व्रत 30 मई 2022 को रखा जाएगा। आप सभी को बता दें कि वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं की ओर से रखा जाता है। जी हाँ और इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि पौराणिक समय में सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाने के लिए यह व्रत रखा था।

उसी के बाद से सभी सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं। 30 मई 2022 को वट सावित्री व्रत के साथ ही सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वट सावित्री व्रत से जुड़े कुछ खास नियम। जी दरअसल वट सावित्री के व्रत के दौरान महिलाओं को कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी महिला वट सावित्री का व्रत रख रही है उसे जरूर इन नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में। 


वट सावित्री व्रत से जुड़े कुछ खास नियम-

- वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिला को उस दिन नीले, काले या सफेद रंग के कपड़े गलती से भी नहीं पहनने चाहिए। 

- इस दिन महिलाओं को काली, सफेद या नीली रंग की चूड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए। 

- जो महिला पहली बार यह व्रत रख रही हो उसे इस व्रत की शुरूआत अपने मायके से करनी चाहिए। 

- जो महिलाएं यह व्रत पहली बार कर रही हैं उन्‍हें सुहाग की सामग्री मायके की ही इस्तेमाल करनी चाहिए। 

- वट सावित्री व्रत तीज और करवाचौथ के व्रत की ही तरह होता है। ऐसे में यह माना जाता है कि इसे आप दो तरीकों से उठा सकती हैं। जी हाँ और इसका पहला तरीका यह है कि आप इसे फल लेकर भी उठा सकती हैं मतलब आप पूजा के बाद फल का सेवन कर सकती हैं। वहीं इसका दूसरा तरीका ये है कि आप वट वृक्ष पर चढ़ाई जाने वाली सभी चीजों का सेवन पूजा के बाद कर सकते हैं, यानी आप अन्न खा सकती हैं। ध्यान रहे अगर आप पूजा के बाद अन्न का सेवन करती हैं तो उसमें प्याज, लहसुन नहीं होने चाहिए।

यहाँ जानिए वट सावित्री व्रत के दिन क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि?

30 मई को है वट सावित्री व्रत, जरूर पढ़े या सुने यह पौराणिक कथा

30 मई को है वट सावित्री व्रत, रोगमुक्ति के लिए करें यह उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -