यदि आप भी घर खरीदने या बनाने जा रहे है तो जरूर पढ़े यह खबर
यदि आप भी घर खरीदने या बनाने जा रहे है तो जरूर पढ़े यह खबर
Share:

हर इंसान चाहता है की उसका घर सुख और शांति से भरा रहे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नए घर में अचानक से परेशानियां आने लगती हैं। इसका मुख्य कारण घर का वास्तुशास्त्र के अनुसार न होना भी हो सकता है, इसलिए घर खरीदते समय आसपास की जगहों का भी ख़ास ध्यान रखना ज़रूरी है।

जानिये वास्तुशास्त्र से जुडी कुछ अहम बातें 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या प्रॉपर्टी लेते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घर के आसपास कब्रिस्तान न हो, क्यूंकि ऐसी जगह पर घर का होना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। ऐसी जगह घर लेने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, इसके कारण घर-परिवार में कलह और अशांति आती है। यही नहीं इससे घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को भी खासा महत्तव दिया है, इसके अनुसार ईशान कोण का विशेष महत्व होता है इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन ये बात भी ध्यान रखें कि घर का ईशान भाग ज़मीन से उठा हुआ नहीं होना चाहिए। यह घर के लिए अशुभ होता है।

स्टोर रूम हर घर में होता है जिसमें हम कई चीजों का संचयन करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि किस दिशा में स्टोर रूम होना चाहिए या नहीं। वास्तु के अनुसार घर के उत्तर पूर्व में स्टोर रूम नही होना चाहिए ऐसा होने से घर मे लड़ाई-झगड़ा होता है और घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए।

1500 खंभों पर टिका हुआ है यह खूबसूरत मंदिर

भारत के इस गांव में है मेंढक का बड़ा सा मंदिर, इस कारण करते हैं लोग पूजा

आपको खुश कर देंगी देश की यह तीन बड़ी खबरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -