मंदिर में इन 4 चीजों को रखने से कभी नहीं होती धन की कमी
मंदिर में इन 4 चीजों को रखने से कभी नहीं होती धन की कमी
Share:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई चीजें हैं जिन्हे घर में रखना शुभ होता है. वैसे वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं और उन्हें रखने के तरीके का विशेष महत्व है। आप सभी को बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसा भी कहा जाता हैं कि अगर घर में वास्तु दोष होता है तो, कई बार बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में मंदिर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।

जी दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मंदिर की सही दिशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इसी के साथ यह भी कहा जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनता है तो घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इसी के साथ मंदिर को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से धन हानि की संभावना रहती है। अब हम आपको बताते हैं मंदिर में क्या-क्या रखना चाहिए जो शुभ होता है.

मोर पंख- कहा जाता है भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। ऐसे में इसे पूजा स्थल पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
शंख- ज्योतिष के मुताबिक शंख को नियमित तौर पर घर में बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसी के साथ कहा जाता है कि पूजा स्थल पर शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली रहती है।


गंगाजल- आप सभी को बता दें कि हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। जी दरअसल गंगा जल कभी खराब नहीं होता है। वहीं हिंदू धर्म में गंगाजल बेहद पवित्र माना जाता है, इस वजह से पूजा स्थान पर गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शालिग्राम- शालिग्राम भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं और पूजा स्थान पर शालिग्राम भगवान रखना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

चाहते हैं खूब पैसा और प्रसिद्धि तो आज ही कर लें यह उपाय

आपको जरूर जानना चाहते साँपों से जुड़े ये शुभ-अशुभ संकेत

घर में जरूर लगना चाहिए हरसिंगार का पौधा, हमेशा होता है धनलाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -