अपने घर में सुख शांति के लिए लगाए बाम्बू का पौधा
अपने घर में सुख शांति के लिए लगाए बाम्बू का पौधा
Share:

फेंगशुई के अनुसार बाम्बू का पौधा आपकी भागदौड़ भरी जिन्‍दगी में सौभाग्‍य लेकर आता है। लेकिन फेंग शुई में कहा गया है कि यदि आपको कोई यह पेड़ उपहार के रूप में दे तो यह आपके ऊपर काफी अच्‍छा असर डालता है। आइये जानते हैं बाम्बू प्‍लांट को किस तरह से उगाया जा सकता है। बाम्बू प्लांट्स हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। साथ ही यह धन-दौलत के साथ सौभाग्य, शांति आदि भी लाते हैं और भी इनके कई बेनिफेट्स हैं। तो आइये इनके बारे में जानते हैं: 

अगर देखा जाए तो वास्तु के अनुसार बाम्बू प्लांट्स को गुड लक भी कहा जाता है। इनसे सौभाग्य और शुभफल की प्राप्ति होती है। बाम्बू प्लांट्स को अपने फैमिली या दोस्तों को उपहार में भी दे सकते हैं। घर में बाम्बू प्लांट्स की मौजूदगी सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिससे घर में हमेशा खुशी का माहौल बना रहता है। व किसी प्रकार की विपदा नही आती है.

अगर स्वास्थ की नजर से देखा जाए तो बाम्बू प्लांट्स काफी शुभ माने जाते हैं इनको घर में रखने से फैमिली के हर सदस्य की सेहत ठीक रहती है तथा उनकी उम्र भी लंबी होती है। बाम्बू के पौधे को प्रगति का सूचक भी माना जाता है. बाम्बू का पौधा जैसे-जैसे बढता जाता है। वैसे वैसे ही घर के सदस्यों की भी प्रगति बढ़ती जाती है। 

अगर आप को घर की खूबसूरती को बढ़ाना हो या फिर अपने ड्राइंग रूम को खास लुक देना हो, तो बाम्बू के पौधे बड़ी जोरों पर छाए हुए हैं। आज कल हर दूसरे घर में आपको बाम्बू के पेड़ किसी गमले या फिर बाउल में लगे हुए मिल जाएंगे। हर व्यक्ति अपने घर में शांति के लिए इन पौधो को लगाते है.  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -