घर के सामने है केले का पेड़ तो हो जाएं सावधान!
घर के सामने है केले का पेड़ तो हो जाएं सावधान!
Share:

हिंदू धर्म में जैसे तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है, ठीक वैसे ही केले के पेड़ का भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जी दरअसल केले के पेड़ को शुभ व पवित्र माना जाता है और घर में पूजा, पाठ व कथा में केले के पत्ते का जरूर इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ आपको पता ही होगा गुरुवार के दिन लोग केले के पेड़ की पूजा करते हैं। जी दरअसल हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार केले के पेड़ में विष्णु जी का वास होता है, हालाँकि इसके बावजूद भी केले के पेड़ को घर में लगाने से मना किया जाता है। जी दरअसल केले के पेड़ को लगाना गलत नहीं माना जाता है हालाँकि यह घर में सही स्थान और सही तरीके से लगा होना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि केले का पेड़ सबसे शुभ और पवित्र होता है।

जी हाँ और इस वजह से इसकी देखभाल और पूजा-पाठ नियमित रूप से की जाती है। आप सभी को बता दें कि केले का पेड़ घर में सुख समृद्धि लाने में मदद करता है और अगर केले के पेड़ की देखभाल न हो तो यह अशुभ परिणाम भी देता है, इसलिए बड़े बुजुर्ग केले के पेड़ को घर में लगाने से मना करते हैं।  अगर केले के पेड़ को आपने अपने घर में लगाया है तो इसे लगाने से पहले ज्योतिष नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। आइए आपको उसी के बारे में बताते हैं.

साफ जगह देखकर लगाएं केले का पेड़- केले के पेड़ को कभी भी घर के आगे वाले हिस्से में नहीं लगाना चाहिए। जी हाँ, केले के पेड़ को हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए और इसे लगाने के लिए इसके अगल-बगल स्थान का सही से चयन जरूर कर लें। ध्यान रहे केले का पेड़ हमेशा शुद्ध और साफ जगह में लगाना चाहिए और इसके आस-पास किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।

इस दिशा में लगाएं- केले का पेड़ अगर लगा रहे हैं तो इसे हमेशा ईशान कोण में लगाएं। जी हाँ और इसके अलावा पूर्व और उत्तर दिशा में भी केले का पेड़ लगाया जा सकता है। जी दरअसल पूजा पाठ के लिए भी यह दिशा एकदम उत्तम मानी जाती है। इसी के साथ केले का पेड़ इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कभी भी केले का पेड़ आग्रेय कोण, दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

केले के पेड़ के आसपास लगाएं तुलसी का पौधा- जिस जगह केले का पेड़ है, उस जगह अगल-बगल तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। जी हाँ क्योंकि ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। जी दरसल केले में भगवान विष्णु का वास होता है और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में केले और तुलसी के पौधों को आसपास लगाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

केले के पेड़ की रोज करें पूजा- वहीं अगर घर के आस-पास केले का पेड़ है तो उसकी रोज पूजा करनी चाहिए व रोज जल चढ़ाना चाहिए।

आखिर क्यों खास होती है आषाढ़ माह की एकादशी, जानिए कारण

आज है साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात,जानिए ऐसा क्यों

आखिर क्यों ब्रह्मा जी ने की थी ब्रह्मास्त्र की रचना, जानिए पौराणिक कथा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -