वरुण गांधी ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा, इस बार 'महंगाई' को बनाया मुद्दा
वरुण गांधी ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा, इस बार 'महंगाई' को बनाया मुद्दा
Share:

लखनऊ: भाजपा के लोकसभा सांसद वरुण गांधी बीते कई दिनों से अपनी ही सरकार पर हमलावर नज़र आ रहे हैं। यह बगावत किसान आंदोलन के समय से शुरू हुई थी, जिसके बाद से पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी लगातार हर मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ खड़े दिखाई पड़ते हैं। अब एक बार फिर महंगाई को लेकर वरुण गाँधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। 

 

वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'घरेलू सिलेंडर अब 1050 रु में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महँगी LPG खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रु से बढ़ाकर 2200 रु, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहाँ तक की रेगुलेटर  तक 100 रु महँगा है। गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है।' बता दें कि, आज से 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर के भाव बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये की दर पर मिलेगा। 

14.2 kg वाले गैस सिलेंडर के साथ ही 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। दूसरी ओर, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटाई गई हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दी गई है। हालांकि, यह राहत बहुत अधिक नहीं है। कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी।

कांग्रेस का यह दिग्गज नेता भाजपा में हुआ शामिल

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर? जो करने जा रही है CM भगवंत मान से शादी

'माँ काली पर महुआ ने वही कहा, जो हर हिन्दू जानता है..', थरूर ने किया TMC सांसद का समर्थन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -