किसानों के समर्थन में उतरे वरुण गांधी, बोले- उनकी पीड़ा समझने के लिए उन्हें सुनना जरुरी
किसानों के समर्थन में उतरे वरुण गांधी, बोले- उनकी पीड़ा समझने के लिए उन्हें सुनना जरुरी
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद वरुण गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। आए दिन वरुण गांधी कृषकों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने लखीमपुर और पीलीभीत की बॉर्डर पर किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इसको लेकर उन्होंने कहा कि जनता का दर्द समझने के लिए उनकी बातों को सुनना जरूरी है।

 

अपने ट्वीट में वरुण गांधी ने इस बातचीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'लखीमपुर और पीलीभीत की सीमा पर किसानों के बीच फसलों की बढ़ती लागत, उचित कीमत या एमएसपी ना मिलना, देश में कमर-तोड़ महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जनता की पीड़ा को समझने के लिए बोलने से ज़्यादा उनकी बात सुनना ज़रूरी है।' बता दें कि बीते कुछ दिनों से वरुण गांधी लगातार किसानों की मांगों का समर्थन करते नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले 29 अक्टूबर को उन्होंने एक मंडी में जाकर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान मंडी के कर्मचारियों से उन्होंने कहा था कि पीलीभीत सहित 17 जिलों में किसान अपनी धान की फसल में खुद ही आग लगा रहा है। यह पूरे राज्य के लिए बेहद शर्म की बात है। उन्होंने कहा था कि यदि किसानों के प्रति कोई भ्रष्टाचार हो रहा है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूगा, सीधे अदालत जाऊंगा और सभी दोषियों को गिरफ्तार करवाऊंगा।

देश में तो घटा लेकिन दुनिया भर में जारी है कोरोना का कहर, जानिए क्या हैं अब तक के आंकड़े

पीएम मोदी आज करेंगे बोरिस जॉनसन से मुलाकात, जानिए क्या होगा खास

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -