अब इस फौजी की बायोपिक में नज़र आएंगे वरुण धवन
अब इस फौजी की बायोपिक में नज़र आएंगे वरुण धवन
Share:

नई दिल्ली: अब तक अपने एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल अवतार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे वरुण धवन अब सेना की वर्दी में नजर आने वाले हैं | परमवीर चक्र से सम्मानित सेना के अधिकारी अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में वरुण धवन जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं | प्रोडूसर दिनेश विजान का कहना है कि भारतीय सेना के अधिकारी और परमवीर चक्र से सम्मानि अरुण खेत्रपाल की बायोपिक एक बेहद ही प्रेरणादायक प्रयास होगा | दिनेश की इस प्रोजेक्ट में वरुण धवन मुख्य किरदार निभाएंगे और इसे श्रीराम राघवन निर्देशित करेंगे |

विजान ने बताया, "वरुण, भारत के सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र प्राप्त कर चुके खेत्रपाल के किरदार को निभा रहे हैं | महज 21 की उम्र में, उन्होंने जो वीरता दिखाई वह बेहद प्रेरणादायक है और मैं निश्चित हूं कि एक बार जब हम कहानी को पर्दे पर लाएंगे, हमारे देश के हजारों नौजवान अपनी जिंदगी को लेकर दोबारा सोचेंगे|"  खेत्रपाल बसंतसर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे जहां साल 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में उन्होंने पंजाब और जम्मू के क्षेत्र की सुरक्षा की थी |

 कमर्शियल हीरो के तौर पर वरुण की छवि को समझते हुए दिनेश ने कहा, "मैं लोगों को उनकी टाईप के अपोजिट कास्ट करना पसंद करता हूं | एक जैसी सोच को तोड़ने के यहां कई रास्ते हैं, यह मेरा रास्ता है | जब हम दीपिका पादुकोण और वरुण को ऐसे किरदारों में शामिल करते हैं जिसके बारे में आम दर्शक सोच भी नहीं सकते हैं तो हम उनकी विविधता को दर्शाते हैं |" 

फिल्म पानीपत के ट्रेलर ने इतिहास को दिलाया याद, अब सामने आया पद्मिनी कोल्हापुरे का फर्स्ट लुक

दबंग पुलिसवाला, लेकिन बड़े दिलवाला। मिलिये चुलबुल पांडे से, एक नए अंदाज़ में। स्वागत नहीं करोगे इनका!

फिल्म पागलपंती का नया गाना 'बीमार दिल' हुआ रिलीज़, यहाँ देखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -