सुपरहिट मूवीज देने में सबसे आगे हैं वरुण धवन, बनना चाहते थे रेसलर
सुपरहिट मूवीज देने में सबसे आगे हैं वरुण धवन, बनना चाहते थे रेसलर
Share:

अभिनेता वरुण धवन का आज जन्मदिन है। आज वरुण अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। आज की युवा पीढ़ी को वरुण बहुत पसंद हैं। आप सभी को बता दें कि वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई हुआ था। वह मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं और उनके बड़े भाई का नाम रोहित धवन हैं। वरुण ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।

जब वरुण छोटे थे तब उन्हें रेसलिंग काफी पसंद थी और वह बचपन से ही एक रेसलर बनना चाहते थे, हालाँकि ऐसा हो ना सका। कहा जाता है बॉलीवुड में आने से पहले वरुण ने निर्माता निर्देशक करण जौहर को फिल्म 'माय नेम इज खान' में असिस्ट भी किया था। आप सभी जानते ही होंगे वरुण ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक्टिंग की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे और तीनो ही स्टार्स नए थे।

वहीं यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद साल 2014 में वरुण की 2 फिल्में 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' रिलीज हुई थी जो दोनों ही पसंद की गई। इन फिल्मों के बाद उन्होंने फिल्म 'बदलापुर' में काम किया जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए। वैसे वरुण के प्रिय सितारों के बारे में बात करें तो वह सलमान खान और गोविंदा दोनों को बेहद पसंद करते हैं। आप सभी ने वरुण को फिल्म 'ABCD 2', 'दिलवाले' , 'ढिशूम', अक्टूबर जैसी फिल्मों में देखा होगा। वैसे जल्द ही वरुण भेड़िया फिल्म में दिखाई देंगे।

बिहार में 24 घंटों में 91 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग बता रहा 59 मौतें

यूपी पुलिस ने बरामद किए 10 हज़ार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, 4 गिरफ्तार

कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ी इस मशहूर सुपरस्टार की तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -