2 फरवरी को रिसेप्शन देंगे वरुण-नताशा, शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
2 फरवरी को रिसेप्शन देंगे वरुण-नताशा, शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
Share:

बॉलीवुड के हम्प्टी कहे जाने वाले वरुण धवन ने अपनी दुल्हनिया नताशा दलाल को बना लिया है। दोनों शादी कर चुके हैं और अब तक दोनों के शादी के कई फोटोज सामने आ चुके हैं। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि दोनों की शादी अलीबाग के पांच सितारा रिसॉर्ट 'द मैंशन हाउस' में सम्पन्न हुईं। इस दौरान दोनों ने एक दूजे के साथ काफी एन्जॉय भी किया। खबरों के मुताबिक़ शादी की रस्में, शाम करीब 6 बजे शुरु हुई थीं। उसके बाद दोनों रात करीब 10:30 बजे मीडिया से मिलने के लिए बाहर भी आए।

आपको हम यह भी बता दें कि वरुण और नताशा की शादी में महज 40 से 50 मेहमान ही शामिल हुए थे। वहीँ इन दोनों को अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, परिणीती चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए ही बधाईयां दे दी हैं। अब इस समय यह खबरें आ रही हैं, कि धवन फैमिली अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखने वाली है। जी हाँ और यह रिसेप्शन 2 फरवरी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में किया जाने वाला है।

अब यह खबर है कि इस दौरान इडंस्ट्री के तमाम बड़े सेलेब्स आने वाले हैं। वैसे बीते 24 जनवरी को हुई शादी में दोनों परिवारों से सिर्फ गिने-चुने मेहमान ही शामिल हुए थे। इस लिस्ट में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान, कुणाल कोहली शामिल रहे। सभी ने खूब एन्जॉय किया। वैसे जब वरुण और नताशा मीडिया से मिलने आए तो दोनों ही बहुत खुश दिखे। दोनों का अंदाज बेहतरीन रहा।

NIA में निकली डीएसपी, एएसपी, डीईओ के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

जयाती घोष को संयुक्त राष्ट्र ने आर्थिक, सामाजिक मामलों पर उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में किया नामित

सारा अली खान ने शेयर की अपनी मालदीव वाली तस्वीरें, देखते रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -