तो क्या पत्नी संग इस घर में रहेंगे वरुण धवन, वायरल हो रहा वीडियो
तो क्या पत्नी संग इस घर में रहेंगे वरुण धवन, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में है। वैसे उनकी शादी बड़ी प्राइवेट रही थी और अब तक शादी के फोटोज सामने आ रहे हैं। दोनों की शादी अलीबाग में कुछ रिश्तेदारों और खास दोस्तों के बीच हुई थी। वैसे अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वरुण अपनी पत्नी नताशा संग इसी घर में शिफ्ट होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

वैसे यह वीडियो पुराना है लेकिन फिर भी इसे देखकर कहा जा रहा है कि यह वरुण-नताशा का नया घर है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वरुण धवन अनुपम खेर को अपना घर दिखाते नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो में वरुण धवन अपने बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक को दिखा रहे हैं। इस दौरान अपना घर दिखाते हुए वरुण धवन काफी खुश लग रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि वरुण धवन और नताशा की शादी 24 जनवरी को हुई है।

दोनों ने शादी के बाद की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं जो बेहतरीन रहीं थीं। वैसे शादी के बाद कई सेलेब्स ने दोनों को बधाइयां दीं और वरुण ने बहुत ख़ुशी भी जताई। दोनों की प्राइवेट शादी में कथित तौर पर 40-50 गेस्ट ही शामिल हुए थे और अब ऐसा कहा जा रहा है जल्द ही वरुण और नताशा मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। इस भव्य रिसेप्शन पार्टी में बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल होंगे।

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में हुई हेमा मालिनी की एंट्री, इस जबरदस्त किरदार में आएंगी नजर

जम्मू में बर्ड फ्लू का पहला मामला आया समाने

विवेक अग्निहोत्री ने साधा स्वरा पर निशाना तो एक्ट्रेस बोली- 'चुप होकर बैठ जाओ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -