वरूण-अर्जुन नजर आएंगे करण की फिल्म में
वरूण-अर्जुन नजर आएंगे करण की फिल्म में
Share:

फिल्ममेकर करण जौहर अभिनेता वरूण धवन और अर्जुन कपूर को लेकर एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले है। यह पहला मौका होगा जब यह दोनों बड़े स्टार साथ में काम करेंगे।

करण को यह फिल्म बनाने का आईडिया उस समय आया जब उन्होंने एक रैम्प शो में वरूण और अर्जुन को देखा। इसके बाद से उन्होंने इन दोनों बड़े स्टारों के साथ काम करने का तय कर लिया था। 

खबरों के मुताबिक, यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी। खबर तो यहां तक है कि यह फिल्म भारत-पाक विभाजन की त्रासदी पर है। जिसका नाम ‘कलंक’ फाइनल किया गया। हालांकि फिल्म का नाम चेंज कर दिया गया है। 

इस पीरियड फिल्म का निर्देशन ‘2 स्टेट्स’ के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की अभी कहानी लिखी जा रही है। 

बता दें, वरूण धवन और अर्जुन कपूर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ् नजर आ चुके हैं। इस शो के दौरान भी वरूण-अर्जुन की ट्यूनिंग बेहद अच्छी दिखी थी।

फिलहाल वरूण अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में व्यस्त है। इसके निर्माता भी करण जौहर है। 

जब बद्रीनाथ ने भरी आलिया संग बुलेट पर उड़ान...

...तो तीसरी 'दुल्हनिया' भी लाएंगे करण !

अगर रणवीर के कंडोम बॉक्स से कुछ बच जाएं तो प्लीज उसे रणबीर को दे दो....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -