रेड थाई-स्ल‍िट ड्रेस में गजब नजर आईं वरुण धवन की पत्नी
रेड थाई-स्ल‍िट ड्रेस में गजब नजर आईं वरुण धवन की पत्नी
Share:

शादी के बाद वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल को बड़े ही बेहतरीन अंदाज में देखा गया है। जी हाँ, वह घर से बाहर नजर आईं हैं, और इस दौरान उनकी ड्रेस ने सभी का दिल जीत लिया। जी दरअसल इस दौरान वह रेड थाई-स्ल‍िट ड्रेस में नजर आईं और उनका लुक बड़ा ही जबरदस्त रहा। वैसे इस समय नताशा की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो आप देख सकते हैं। हाल ही में नताशा को बांद्रा में एक बेकरी के बाहर देखा गया है। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की थाई-स्ल‍िट ड्रेस पहनी थी जो बड़ी बेहतरीन लग रही थी।

इस दौरान उनका जो लुक था वह बहुत ग्लैमरस था। आप खुद इन तस्वीरों में देख सकते हैं। रेड आउटफ‍िट के साथ नताशा ने हील्स और स्ल‍िंग बैग कैरी किया था जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा था। वैसे इन तस्वीरों में नताशा के हाथों में व्हाइट चूड़ा देखा जा सकता है। आपको याद हो तो इससे पहले भी उन्हें शादी के कुछ दिनों बाद सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां उन्हें हाथों में चूड़ा डाले और बेहद सिंपल लुक में देखा गया था। आपको पता हो नताशा और वरुण की शादी 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में हुई थी।

वहीं उनकी शादी के चर्चे और वेड‍िंग फोटोज कई दिनों तक इंटरनेट पर छाए रहे और अब भी दोनों के कई फोटोज सामने आ ही रहे हैं। फिलहाल खबरें हैं जल्द ही दोनों हनीमून पर जाएंगे और वहां से आकर दोनों रिसेप्शन देंगे।

रिहाना का समर्थन कर बोलीं स्वरा- 'हमारे सेलेब्स भी ब्लैक लाइव मैटर ट्रेंड कर रहे थे।।।'

साथ खाना खाते नजर आए तैमूर और इनाया, बेबो ने शेयर की तस्वीर

सुष्मिता से शादी के सवाल पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दिया यह जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -