वाराणसी का डॉक्टर गोवा में गिरफ्तार, महिला मित्र के साथ ड्रग्स लेने का आरोप
वाराणसी का डॉक्टर गोवा में गिरफ्तार, महिला मित्र के साथ ड्रग्स लेने का आरोप
Share:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के बनारस से गोवा गए दिल के डॉक्‍टर (कार्डियोलॉजिस्‍ट) डॉ.अभिषेक विक्रम सिंह को उनकी महिला मित्र के साथ अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों पर एक फाइव स्टार होटल में वीकेंड पार्टी के दौरान कोकीन लेने का इल्जाम है। पणजी की कलंगट पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री के बेटे हैं। वाराणसी के अर्दली बाजार के टैगोर टाउन में उनका अस्पताल है। डॉक्‍टर अभिषेक विक्रम सिंह की गिरफ्तारी की खबर वाराणसी में जंगल में आग की तरह फैली गई। बताया जा रहा है कि डॉक्‍टर और उनकी महिला मित्र के खिलाफ पणजी पुलिस ने कोकीन लेने के इल्जाम में केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी बुधवार को हुई। 

पणजी पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनके साथ पकड़ी गई महिला उनकी पारिवारिक दोस्त है। दोनों शनिवार को पणजी पहुंचे थे। वहां फाइव स्टार होटल में ठहरे और वीकेंड पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने प्रतिबंधित गोलियों का सेवन किया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल भी ले जाना पड़ा। डॉक्टर और उनकी दोस्त ने ड्रग्स किन परिस्थितियों में लिया और कहां से लिया, इसकी जांच की जा रही है। 

प्रेमिका के चक्कर में कर डाली पत्नी की हत्या, हैरान कर देने वाला है मामला

पति की हत्या कर उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखती रही शातिर पत्नी, ऐसा फूटा भांडा

लखनऊ से हिन्दू लड़की को किडनैप कर ले गया सलमान, जबरन मुस्लिम बनाकर किया बलात्कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -