वरलक्ष्मी व्रत: इस व्रत कथा को सुने बिना नहीं पूर्ण होगी मनोकामना
वरलक्ष्मी व्रत: इस व्रत कथा को सुने बिना नहीं पूर्ण होगी मनोकामना
Share:

आप सभी को बता दें कि रक्षा बंधन से ठीक पहले शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को रखने से घर की दरिद्रता खत्म हो जाती है और इसी के साथ अखंड लक्ष्मी प्राप्त होती है। केवल यही नहीं बल्कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख-संपत्ति बनी रहती है। अब आज वरलक्ष्मी व्रत है। ऐसे में जानिए इसका शुभ मुहूर्त और कथा।


वरलक्ष्मी व्रत पूजा समय-

वरलक्ष्मी व्रतम् शुक्रवार, अगस्त 20, 2021 को
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त (प्रातः) – 05:53 ए एम से 07:59 ए एम
अवधि – 02 घण्टे 06 मिनट्स
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त (अपराह्न) – 12:35 पी एम से 02:54 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 19 मिनट्स
कुम्भ लग्न पूजा मुहूर्त (सन्ध्या) – 06:40 पी एम से 08:07 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 27 मिनट्स
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त (मध्यरात्रि) – 11:07 पी एम से 01:03 ए एम, अगस्त 21
अवधि – 01 घण्टा 56 मिनट्स


वरलक्ष्मी व्रत कथा- यह कथा भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई थी। इस कथा के अनुसार मगध देश में कुंडी नामक एक नगर था। जिसका निर्माण सोने से हुआ था। इस नगर में चारुमती नाम की एक महिला रहती थी। चारुमती अपने पति का विशेष तौर पर बहुत ख्याल रखती थी। चारुमती मां लक्ष्मी की बहुत बड़ी भक्त थी। वह प्रत्येक शुक्रवार मां लक्ष्मी का व्रत करती थी। वहीं मां लक्ष्मी भी चारुमती से काफी प्रसन्न रहती थी। एक बार मां लक्ष्मी ने चारुमती के सपने में आकर उसको इस व्रत के बारे में बताया। चारुमती से सभी महिलाओं के साथ मिलकर विधिपूर्वक इस व्रत को रखा और नियमपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा की। जैसे ही चारुमती की पूजा संपन्न हुई वैसे ही उसके शरीर पर सोने के कई आभूषण सज गए। तथा उसका घर भी धन-धान्य से भर गया। उसके बाद नगर की सभी महिलाओं ने इस व्रत को रखना शुरू कर दिया। इसके बाद इस व्रत को वरलक्ष्मी व्रत के रुप में मान्यता मिल गई। तथा प्रत्येक वर्ष महिलाएं इस व्रत को विधिपूर्वक करने लगीं।

फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही कूड़ा बीनने वाली महिला, वीडियो वायरल

जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?

Sadbhavna Diwas 2021: कैसे हुई थी सद्भावना दिवस की शुरुआत, जानिए इसका महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -