भोपाल : मंत्रालय के बाहर शिवराज ने गाया वंदे मातरम्
भोपाल : मंत्रालय के बाहर शिवराज ने गाया वंदे मातरम्
Share:

भोपाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अन्य नेताओं के साथ वंदे मातरम गाया है। सभी ने मंत्रालय के बाहर वंदे मातरम गाया। जानकारी के लिए बता दें आज से 15वीं विधानसभा का पांच दिवसीय प्रथम सत्र सात जनवरी से शुरू हो रहा है। पंद्रह साल बाद यह पहला मौका होगा कि कांग्रेस सत्तापक्ष इलाके में बैठी नजर आएगी और भाजपा विपक्ष के इलाके में बैठी नजर आएगी।

ख़त्म नहीं हो रही फडणवीस सरकार की परेशानी, अब कैबिनेट मंत्री ने बढ़ाई मुसीबत

हंगामेदार हो सकता है सत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा का यह सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा मीसाबंदियों को दी जाने वाली पेंशन इस महीने से अस्थाई तौर पर बंद किये जाने पर भाजपा उसे घेर सकती है। बता दें एक जनवरी को कमलनाथ सरकार ने विवाद के बीच कहा था कि अब प्रदेश में राष्ट्रगीत गायन की नयी व्यवस्था लागू होगी।

नितिन गडकरी ने कर दी इंदिरा गाँधी की तारीफ, भाजपा खेमे में मचा हड़कंप

सभी के साथ होगा राष्ट्रगान गायन 

जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रगान गायन में अब सरकारी कर्मचारियों के अलावा पुलिस बैंड, आम जनता एवं क्रम से मंत्री भी शामिल होंगे। इसके पूर्व 'वंदे मातरम्' गायन का कार्यक्रम राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम कार्य-दिवस को सिर्फ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता से ही किया जाता था। 

सपा महासचिव का विवादित बयान, सीबीआई को बताया सरकार का तोता

अमित शाह की चेतावनी पर दहाड़ी शिवसेना, कहा 'ऊपर चढ़ोगे तो सींग से पटक देंगे'

महागठबंधन की बैठक पर भाजपा का वार, कहा 'लालू के सामने दंडवत होने वाले अब उठाएंगे तेजस्वी का झोला'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -