बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा, विराट बोले- 'फोटो मत लेना'
बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा, विराट बोले- 'फोटो मत लेना'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को आज सुबह तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहाँ उनके साथ उनके पति विराट कोहली और उनकी बेटी वमिका भी नजर आईं। जी दरअसल, विराट कोहली भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रहे थे। ऐसे में वामिका और अनुष्का भी उनके साथ गए और दोनों को उनके साथ देखा गया। इस दौरान बिल्कुल सुबह का समय था इसलिए कपल को यह उम्मीद नहीं थी कि कोई पैपराजी उन्हें स्पॉट कर लेगा। इसी के चलते उन्होंने वामिका का चेहरा नहीं ढका था। बस यही वजह थी कि लोगों को नन्ही वामिका प्यारी झलक देखने मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप सभी को बता दें कि इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka Sharma) ने पैपराजी से बेटी वमिका की तस्वीरें नहीं खींचने की अपील भी की। इसी के साथ ही उन्होंने पैपराजी से बेटी की फोटो शेयर नहीं करने का भी अनुरोध किया। दूसरी तरफ फैंस विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालाँकि कपल नहीं चाहता कि उनकी बेटी की फोटो बाहर आए, इस वजह से विराट ने सभी से कहा कि- फोटो मत लेना।

आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि नन्ही सी बच्ची वामिका अपनी मां अनुष्का और पापा विराट की शक्ल का कोमिनेशन हैं। जी हाँ, उनके चेहरे पर दोनों की झलक देखने को मिलती है। वामिका का चेहरा बिल्कुल अनुष्का शर्मा की तरह है जबकि उनकी आंखें और भौहें डैडी विराट की तरह हैं। आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि वामिका बिना पलक झपकाए सीधे कैमरे में देख रही थी क्योंकि पैपराज़ी ने पहली बार उन्हें अपने कैमरे में कैद किया था।

'पंजाब फतह' की तैयारियों पर आज कांग्रेस करेगी मंथन, सिद्धू के नेतृत्व में होगी बैठक

जंगल में शराब-ड्रग के साथ यौन-संबंध वाली पार्टी करते पकड़े गए सेकंडरी स्कूल के छात्र

दीपिका-अनुष्का से हटकर होगा कैटरीना का रिसेप्शन लुक, जानिए क्या होगा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -