कंधे पर बेटी के कपड़े लिए नजर आए विराट कोहली, फैंस बोले - 'बेस्ट फादर'
कंधे पर बेटी के कपड़े लिए नजर आए विराट कोहली, फैंस बोले - 'बेस्ट फादर'
Share:

विराट कोहली एक अच्छे पति होने के साथ ही एक अच्छे पिता भी है। इस बात को साबित करती है उनकी नयी तस्वीर जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है। आप जानते ही होंगे विराट और अनुष्का इन दिनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। आए दिन दोनों अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं। जी दरअसल दोनों ज्यादा से ज्यादा समय बेटी के साथ ही बिताते हैं। अब इन सभी के बीच विराट और अनुष्का की नई फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को क्रिकेटर संजय पहल ने शेयर किया है।

 

जी दरअसल, संजय ने अनुष्का और विराट के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है। आप देख सकते हैं इस फोटो में जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है विराट के कंधों पर वामिका के कपड़े। जी दरअसल विराट ने अपने एक कंधे पर वामिका के कपड़े रखे हैं। अब फैंस इस फोटो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि 'विराट अपने पापा की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं।' वैसे वाकई में यह फोटो बड़ी ही शानदार है।

आप सभी को याद हो तो इससे पहले विराट का एक वीडियो वायरल हुआ था जो राजस्‍थान के खिलाफ आरसीबी के मैच का था। उस दौरान विराट ने अपनी नाबाद 72 रन की पारी के दौरान आईपीएल इतिहास में अपने 6000 रन पूरे किए थे। वहीं उस समय विराट ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा करते हुए किस किया और साथ ही गोदी में वामिका को खिलाने का इशारा भी किया। इस दृश्य को देखकर सभी बहुत खुश हुए थे। उस समय विराट का बेटी को डेडिकेट किया ये अर्धशतक देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हुए। फिलहाल इस फोटो को देख फैंस विराट को बेस्ट फादर कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फिर छाया खेसारी का खुमार, रिलीज हुआ ये नया गाना

बुजुर्ग के खाते में जमा थे 2 लाख 850, वक्सीनशन के लिए CM फंड में 2 लाख दान करके पेश की मिसाल

आज महावीर जयंती पर जरूर पढ़े श्री महावीर चालीसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -