इस लड़की का योग देख शर्मा जाएगी दुबली-पतली लड़कियां
इस लड़की का योग देख शर्मा जाएगी दुबली-पतली लड़कियां
Share:

सैनफ्रांस्सिको : महिलाओं को योगासन करते हुए तो अपने बहुत देखा होगा लेकिन आपने मोटे शरीर को ऐसे कठिन योगासन करते हुए आपने शायद पहले नहीं देखा होगा। अमेरिका की सैनफ्रांस्सिको सिटी की रहने वाली 27 वर्षीय वेलेरी सैगन के इंस्टाग्राम पर 80 हजार फॉलोवर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम पेज Big Gal Yoga पर अपने कई फोटोज शेयर करती है। वेलेरी अपने योगासन के दम पर किसी भी स्लिम-ट्रिम योगाभ्यासी को चैलेंज दे सकती हैं।

वह सिर के बल खड़ी हो जाती है, व्हील पर बैलेंस बना लेती है और शरीर को काफी अधिक मोड़ लेती है। वेलेरी का कहना है कि लोग क्या सोचते हैं वह इस बात की चिंता नहीं करती है। उनका यह मानना है कि उसकी बॉडी बहुत अच्छी है। महिलाएं उससे प्रेणा लेती है। इस प्लस साइज सोशल मीडिया सनसनी ने आज से 3 साल पहले योग सीखना शुरू किया था। तब वह यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट की डिग्री ले रही थी। वह सप्ताह में हठ योग की दो क्लास भी जाया करती थी।

वेलेरी का कहना है कि योग की प्रैक्टिस से उसके जीवन में बहुत बदलाओ आया है और यह उसके लिए प्रेरक है। वह एक योग टीचर बनकर अन्य प्लस साइज लोगों को ट्रेनिंग देना चाहती है। उसे योग करते देख मोटे लोगों में योग करने के लिए आत्मविश्वास जाग्रत होगा। वेलेरी अभी "गो फंड मी" के जरिए टीचर योगा आर्ट सेंटर के लिए पैसा जुटाने के लिए लगी है। यह सेंटर सेडोना, एरिजोना में स्थित हैं। अभी तक इन्होने अपने समर्थकों के जरिए 2700 डॉलर जुटा लिए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -