वैलेंटाइन पर अपने प्यार को पाने के लिए आप कर सकते हैं इन देवताओं का पूजन
वैलेंटाइन पर अपने प्यार को पाने के लिए आप कर सकते हैं इन देवताओं का पूजन
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि आज 14 फरवरी है। ऐसे में आज सभी कपल्स वैलेंटाइन्स डे मना रहे हैं और आज हम लेकर आए हैं कपल्स के लिए एक जरूरी जानकारी। जी दरअसल आमतौर पर लड़के या लड़की की शादी के लिए ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार होते हैं पर कई बार प्यार से संबधित देवता को प्रसन्न करने पर भी अनुकुल परिणाम मिल सकते हैं। जी हाँ, आइए जानते हैं उन देवताओं के बारे में जिनकी पूजा कर आप अपने साथी को जीवभर के लिए मांग सकते हैं।

कामदेवः आप सभी जानते ही होंगे काम का मतलब है प्यार, हसरत, इच्छा और सेक्सुअलिटी। वहीं देव का अर्थ होता है दैवीय या स्वर्गिक। ऐसे में अथर्व वेद में काम को इच्छाओं के लिए कहा गया है न कि सेक्सुअल आनंद के लिए। वहीं कामदेव की तुलना अक्सर ग्रीक देवता इरोज से की जाती है और कभी उन्हें पश्चिमी देशों में प्रचलित क्यूपिड के रूप में दिखाया जाता है। आपको बता दें कि प्यार पाने के लिए कामदेव को पूजा जा सकता है।

भगवान कृष्णः आप जानते ही होंगे कृष्ण हिंदू मान्यताओं के अनुसार रास और रोमांस के देवता हैं। ऐसे में प्यार और काम भावना के लिए उनकी भी आराधना की जा सकती है।

रतिः आप सभी को बता दें कि प्यार, हसरत, वासना और सेक्सुअल आनंद की देवी हैं और ऐसा माना जाता है कि प्रजापति दक्ष की बेटी हैं। जी दरअसल वह भगवान कामदेव की सहायक हैं और स्त्रियां और लड़कियां अक्सर प्यार और शारीरिक संगति के लिए रति की पूजा करते पाई जाती हैं।

भगवान शिवः आपको बता दें कि सृष्टि का सबसे प्रेमिल जोड़ा है शिव पार्वती और सबसे पहला प्रेम विवाह भी उन्हीं का माना जाता है। ऐसे में महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधना कर सकती हैं।

चंद्र और शुक्र: वैसे आप जानते ही होंगे चांद हमेशा से प्यार का प्रतीक रहा है और उसे लेकर न जाने प्यार के कितने रूपक गढ़े गए। ऐसे में चंद्रमा की पूजा से वही प्यार मिलता है, जिसकी कामना आप कर रहे हो।

PM के साथ वेलेंटाइन डे मानना चाहते हैं शाहीन बाग़ के लोग, कहा- 'मोदी तुम कब आओगे...'

वेलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें अपने साथी को गिफ्ट

वैलेंटाइन्स डे पर आपके साथी को स्पेशल फील करवाएंगे बॉलीवुड के यह रोमांटिक गाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -