Valentine's Day मनाने के लिए सबसे बेस्ट हैं भारत के ये रोमांटिक शहर
Valentine's Day मनाने के लिए सबसे बेस्ट हैं भारत के ये रोमांटिक शहर
Share:

भारत में कई ऐसी जगह है जो रोमांटिक हैं और वहां घूमने पर केवल रोमांस करने का मन करता है। ऐसे में जल्द ही प्यार का महीना आने वाला है। हम बात कर रहे हैं फरवरी के महीने की। इस महीने में 14 तारीख को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन लोग तरह-तरह के प्लान बनाते हैं, इन्ही में एक प्लान होता है घूमने का। अगर आप भी किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप रोमांस के पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं।

मनाली- मनाली की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली है। जी हाँ और यहाँ चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहाँ पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून या प्यारभर दिनों को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। मौसम के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

नालदेहरा- नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है। जी हाँ और यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। यहाँ पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिएनिकल सकते है। इसके अलावा यहां आप पार्टनर के साथ हॉर्स राइड का आनंद ले सकते हैं। यहाँ जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं।

मैकलॉडगंज- पहाड़ों के बीच बहते झरने के बीच रोमांस चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जी दरअसल यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं। यहाँ 20 हजार रुपये में आपका रोमांटिक ट्रिप पूरा हो जाएगा।

जयपुर- एक लग्जरी फीलिंग और रोमांस का आनंद लेना चाहते हैं तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है। यह गुलाबी शहर है जो रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा है। यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद लेकर रोमांस कर सकते हैं।

तीर्थन घाटी- प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थन घाटी स्वर्ग जैसा है। तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। जी हाँ और यह जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है। तीर्थन घाटी में आप बड़े आराम से रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

जरूर घूमने जाए भारत के वो किले जहां से देखा जा सकता है समुद्र का आकर्षक नजारा

वेलेंटाइन डे मनाने के लिए सबसे रोमांटिक है भारत की ये जगह, जाएं जरूर

यहाँ देखे सर्दी में घूमने के लिए सबसे बेस्ट और बेहतरीन जगह की लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -