Valentine's Day: भोपाल वन विहार नेशनल पार्क में पत्नी संग पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान
Valentine's Day: भोपाल वन विहार नेशनल पार्क में पत्नी संग पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी की शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बोटिंग करते नजर आए। उन्होंने बीते रविवार के दिन काम काज को खत्म कर अपनी पत्नी को समय दिया। उन्हें बीते कल की शाम को अचानक सपत्नीक भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में देखा गया। यहाँ CM और उनकी पत्नी ने वन विहार में कई जानवरों को देखा और नेशनल पार्क की शांति में कुछ समय गुजारा।

वैसे यहां आने के बाद दोनों ने अपने मोबाइल से काफी तस्वीरें भी खींची। वहीं वन विहार के बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ पास ही में बने हुए सैर सपाटा नाम के पिकनिक स्पॉट पर भी गए। जैसे ही आम लोगों ने उन्हें देखा तो सभी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान सीएम भी सबको हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते दिखे। उन्होंने सभी को नमस्कार किया। वहीं उसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ बोटिंग का भी आनंद लिया।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि भोपाल के श्यामला हिल्स में मुख्यमंत्री निवास के ठीक पीछे वन विहार नेशनल पार्क है, और इससे लगा हुआ ही है सैर सपाटा नाम का पिकनिक स्पॉट। यहाँ पर बड़ी संख्या में छुट्टी वाले दिन स्थानीय लोग समय बिताने पहुंचते हैं। वैसे बीते कल पहले तो रविवार था और दूसरा वैलेंटाइन डे। ऐसे में बीते कल यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी।

BB14 से बाहर आते ही देवोलीना ने इन्हे कहा 'गिरगिट'

अर्जुन और मलाइका के वैलेंटाइन्स डे की तस्वीरों ने उड़ाई फैंस की नींदे

इस वजह से राजस्थान में है सबसे अधिक युवाओं की मौत का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -