VALENTINE DAY: आज इन राशिवालों को मिल सकता है शादी का प्रपोजल, इनके लिए खराब है दिन
VALENTINE DAY: आज इन राशिवालों को मिल सकता है शादी का प्रपोजल, इनके लिए खराब है दिन
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज 14 फरवरी है और आज हम लेकर आए हैं आज का राशिफल। यहाँ देखिये कैसा होने वाला है आपका आज का दिन।

14 फरवरी का राशिफल -

मेष राशि: आज आपकी जिंदगी में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पुराने साथियों से मुलाक़ात संभव है। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें। प्रेम में आज दिन बहुत अच्छा है, कही बाहर जा सकते हैं।

वृषभ राशि: आज धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। हानि भी उठानी पड़ सकती है। आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। प्रेम सही-सही दिशा में है आज आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।


मिथुन राशि: आज आप तनाव से दूर रहे। अच्छे अवसर आ सकते हैं। दुश्मन हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। प्रेम में आज कुछ अच्छा नहीं है अलगाव वाली स्थिति आ सकती है।


कर्क राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण है। धन का निवेश सोच समझ करें। आज प्रेम में अनबन तय है। आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। बाकी चीजें ठीक ठाक है। आज भूमि संबंधी कार्यों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।


सिह राशि: आज आपके लिए लाभ वाली स्थिति है। धातु और तकनीक से जुड़ी चीजों से लाभ हो सकता है। बड़ी दुर्घटना सम्भव है। प्रेम में कुछ अच्छा हो सकता है। आपको आज शादी के लिए प्रपोजल आ सकते हैं।

कन्या राशि: आज आपको लाभ मिलने वाला है। लाभ के साथ साथ हानि का भी योग बना हुआ है। प्रेम में सब मंगल है लेकिन फिर भी पार्टनर को नाराज ना करें, आज रोमांस से भरा दिन है। बाकि चीजें अपनी जगह सही हैं।

तुला राशि: आज कठोर परिश्रम करना पडे़गा। दिन परिश्रम से भरा है और धन भी बहुत आने वाला है। प्रेम में रोमांटिक पल है आज सब कुछ रोमांटिक होने वाला है। स्थिति बहुत अच्छी है लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखे। 

वृश्चिक राशि: आज आपको मानसिक तनाव और भ्रम हो सकता है। अपने अंदर सकारात्मक विचारों को रखे। जोखिम न ही लें तो बेहतर है। आज प्रेमिका-प्रेमी की मुलाक़ात होने वाली है और रोमांस के मामले में भी आगे बढ़ने वाले हैं।


धनु राशि: आज आपको जोखिम उठाने से बचना होगा। भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखें। लाभ के लिए गलत कार्य न करें। धन आ सकता है लेकिन सोच समझकर निवेश करें। प्रेम में कुछ मंगल नहीं है सब कुछ उलट-पुलट हो सकता है।

मकर राशि: आप आज धन की बचत करें। हानि होने पर धैर्य बनाएं रखें। आज प्रेम में भी अनबन हो रही है। ध्यान से कार्य करें वरना नौकरी जा सकती है।


कुंभ राशि: आज लाभ के लिए गलत कार्यों से बचें। अच्छे अवसर आएंगे, जिनसे आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज प्रेम में धोखा भी मिल सकता है। हो सकता है आपका पार्टनर आपके अलावा भी किसी अन्य के साथ जुड़ा हो। ध्यान रखे।


मीन राशि: आज धन के उपयोग में सावधानी रखे। धन हानि निश्चित है। आज लेन-देन का ध्यान रखें। आज प्रेम में भी खटास बनी है आपका वैलंटाइन डे कुछ खास नहीं है। व्यपार सही स्थिति में नहीं है। आज आपके लिए बेहतर यही होगा कि हर चीज सोच समझकर करें।

आंध्र प्रदेश में कराए गए विवादित कोटिया में पंचायत चुनाव

हर बार आपको तैयार रहने का मौका मिलता है: फर्नांडीस

विटैलिटी ब्लास्ट 2021: लीसेस्टरशायर ने की नवीन-उल-हक के हस्ताक्षर की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -