लैंड स्लाइड के बाद दो दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा बंद
लैंड स्लाइड के बाद दो दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा बंद
Share:

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के बाद अब वैष्णो देवी के पास अर्द्धकुमारी में चट्टान के खिसकने से 4 श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की खबर है। जब कि 6 बुरी तरह जख्मी हुए है। इनमें से भी तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद प्रशासन ने दो दिनों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगा दी है।

घाटी में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण जमीन की मिट्टी धंस गई है। अर्द्धकुमारी की गुफा के पास हुए लैंड स्लाइड में तीर्थयात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। लैंड स्लाइड वाली जगह से वैष्णो माता का मंदिर 6 किमी दूर है। हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकतर को सिर में गहरी चोट आई है। श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। एसडीएम भवन द्वारा घटना की जांच जगदीश सिंह के नेतृत्व में की जाएगी। रास्ते में पड़े पत्थरों को हटाने का कामभी प्रसासन द्वारा शुरु किया जा चुका है। मृतकों में दो छत्तीसगढ़ के हैं।

इनके नाम हैं - बिंदू साहनी (32 साल) पति सूर्यकांत (दुर्ग, छग), विशाल (5 साल) पुत्र सूर्यकांत (दुर्ग, छग)। इनके अलावा बेंगलुरू के 30 वर्षीय शशि धर पिता केएम नागराज और जम्मू के 34 वर्षीय मो. सादिक पिता मो. शरीफ भी मृतकों में शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -